मुख्य पार्षद ने किया विकासात्मक कार्यों की चर्चा ।
बरौनी सच आज तक संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट ।
बीहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबीता कुमारी ने नगर परिषद बिहट में किए गए कार्यों से संबंधित उपलब्धियां के संबंध में विस्तार पूर्व पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य पार्षद बनने के बाद क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं एवं जनता की समस्याओं को हल करने के लिए प्रयास कर रही हॅ। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गरीब देवघर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2024-25 के वित्तीय वर्ष में 1940 लाभुकों का चयन किया गया जिसमें 769 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। शेष बचे हुए लाभुकों की जांच कर यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाएगी। वही निर्धन लोगों के बीच कुटीर उद्योग या व्यवसाय के लिए 1028 लाभों के बीच ऋण वितरण किया गया। जबकि 402 वृद्धिजन पेंशन विकलांगता का लाभ मिला। वही 4259 लाभुक का जन्म मृत्यु का निबंध किया गया। वही कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 20 लाख राशि का वितरण किया गया। वही 32 वार्डों में सड़क एवं नाला मरमती के योजना के लिए 2 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई। नगर परिषद बिहट क्षेत्र में राज्य योजना के तहत 22 कार्यों की स्वीकृति सड़क नाला बनने के लिए भेजा गया था जिसमें से आठ योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। नगर परिषद बीहट को सुरक्षित रखने के लिए खराब हाय मास्ट लाइट के लिए 23 लाख से अधिक की राशि खर्च की गई। वही उच्च विद्यालय एवं थाना में खिलारी तथा आम जन के लिए जिम का लाभ दिया गया। वही छठ घाट के सौंदर्य करण के लिए 9 लाख से अधिक की राशि खर्च की गई ।जबकि सिमरिया घाट मैं मुख्यमंत्री के द्वारा 324 करोड़ की राशि की स्वीकृति दिलाई गई । इस दौरान नगर परिषद बीहट क्षेत्र में साफ सफाई को सुचारू एवं स्वच्छ रखने के लिए डस्टबिन रिक्शा हाथ ठेला स्टील पोल क्षेत्र मशीन की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण के बाद 46 लाख से अधिक राशि की टैक्स वसूली की जा रही है। इस दौरान मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक दवा की व्यवस्था की जा रही है। आगे उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों में क्षेत्र में कई विकासात्मक कार्य किए गए हैं। और आगे कई विकासात्मक कार्य किए जाने की योजना है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी भूमि पाल जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह नरेश सिंह आदि उपस्थित थे।


