गंगा स्नान नाटक में दिखा माता पिता की सेवा से बढकर दुनिया में कुछ भी नही।
राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव आकाश गंगा रंग चौपाल द्वारा सुंदर नाटक की दी
ग ई प्रस्तुति, नाटक देख दर्शक हुए भाव विभोर।
बीहट सच आज तक संवाददाता मुकेश कुमार बेगूसराय
मध्य विद्यालय बीहट के रंग मंच पर आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की ओर से गणेश कुमार के निर्देशन में नाटक गंगा स्नान का मंचन किया गया। राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के प्रथम दिन भिखारी ठाकुर की अमर कीर्ति गंगा स्नान नाटक में संगीत ने लोगों पर अमिट छाप छोड़ी। रंगमंच के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। गंगा स्नान नाटक के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि माता - पिता की सेवा से बढ़ कर दुनियां में कुछ भी नही है। वही परिवार सुखी रहता है जो अपने बुजुर्गो का सम्मान करता है। नाटक के कई दृश्यो को देखकर दर्शकों की आंखे बढ़ आई।
नाटक में भिखारी ठाकुर ने आज के परिवार में उपेक्षित बुजुर्गो और ठग धर्मचार्यो को मुद्दा बनाया है। मां की चरित्र में आंचल कुमारी, मुख्य चरित्र मलेछू की भूमिका में बलिराम बिहारी ने दर्शकों को रंगमंच से अपने अनुभवो से मध मोह लिया। मलेछू बो की भूमिका में युवा रगकर्मी साक्षी कुमारी ने दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। मां का इनर वाहयरूप में अंजली कुमारी, दोस्त एवं चेला राजू कुमार, साधु महात्मा में अंकित राज और कोरस में अंजलि, निधि, नैना, खुशी, अभिलाषा, पल्लवी, प्रियदर्शनी, अनिमेष, निखिल, लाल बिहारी, महेश की भूमिका मे दिखी। वहीं संगीत पर मुख्य स्वर पर आनंद कुमार और अंजली कुमारी, ढोलक पर दिनेश दीवाना, तबला पर संतोष कुमार, और
नगाड़ा पर राजीव पासवान व
प्रकाश परिकल्पना रवि वर्मा का था। इसके पूर्व नाट्य महोत्सव सह राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन पद्मश्री सुधा वर्गीज, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से पुरुस्कृत संजय उपाध्याय, मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय कुमार, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, कोपरेटिव कालेज के प्राचार्य डा० अवधेश कुमार सिंह, डॉ शशिकांत पांडेय, शिवप्रकाश भारद्वाज, लोककवि सचिदानन्द पाठक, बिहार इप्टा के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, NTPC के डीएस कुमार, कला समीक्षक सुमन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर नाटक का उद्धाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर ज्योति, एंव स्वागत भाषण गणेश कुमार और संचालन डॉ कुन्दन कुमार ने किया ।
विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किए गए
आकाश गंगा रंग चौपाल द्वारा बरौनी द्वारा आर टी राजन राष्ट्रीय रंग सम्मान 2025 से वरिष्ठ रंगकर्मी संजय उपाध्याय को सम्मानित किया गया। वहीं शंभू साह स्मृति रंग कीर्ति सम्मान लोक कवि सचिदानन्द पाठक और कीर्तन सम्राट बिंदेश्वरी सिंह लोक सम्मान लक्ष्मी प्रसाद यादव को दिया गया। वहीं इस अवसर पर शारदा सिन्हा जी को श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर समाजसेवी निलेश सिंह डिया, संजय कुमार ललन, श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, उपमुख पार्षद ऋषिकेश कुमार, मनीष कुमार, अंकित कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।


