पत्नी के साथ कहासुनी के बाद पति ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस
सच आज तक न्यूज संवाददाता/ अशोक कुमार ठाकुर
तेघड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए मामूली कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक तेघड़ा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 12 कोल वारा शरीफ मोहल्ला निवासी मोहम्मद अब्बास का पुत्र 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आजाद ने बुधवार की रात्रि अपने ही कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करके सदर अस्पताल बेगूसराय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक युवक की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। खाना खाने के बाद वह सीधा अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तो उसकी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पत्नी ने जब खिड़की से झांककर देखा, तो तुरंत परिवार वालों को बुलाया। तब तक वह दुनिया को अलविदा कर चुका था। जानकारी मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतक के पिता मोहम्मद अब्बास प्रखंड कांग्रेस भवन के सामने सब्जी का दुकान चलाता है। मृतक दो भाई में सबसे बड़ा था। छोटा भाई विदेश में मजदूरी करता है। मृतक की शादी कुछ ही महीने पहले हुआ था।



