वक्फ बिल के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड व तमाम मुस्लिम संगठनों के आह्वान पर आज बरौनी के मुसलमानों ने अपना ख़ामोश विरोध प्रदर्शन किया ।
पवित्र रमज़ान की आखरी जुमा फर आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड व तमाम मुस्लिम संगठनों ने आह्वान किया कि भारत के तमाम मुस्लिम भाई काला पट्टी लगाकर नेमाज पढ़ने आएं।
हिन्दुस्तान भर के मुसलमानों ने वक्फ बिल के विरोध में अपना संवैधानिक अधिकार के तेहत विरोध प्रदर्शन किया, वहीं बरौनी के हमारे बुजुर्ग व नौजवान कहां पिछे रहते। हजारों की संख्या में बरौनी वासी काली पट्टी बांध कर वक्फ बिल के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। नौजवानो ने हाथों में तख्तियां लहरा रहे थे, जिस पर लिखा था काला कानून बनाना बन्द करो, वक्फ बिल वापस लो,हम वक्फ बिल को रिजेक्ट करते हैं, हम सरकार से मांग करते हैं कि धार्मिक आजादी हमारा संवैधानिक अधिकार है, इसे छिनने की कोशिश न करे।हम सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं मगर धार्मिक आजादी में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं कर सकते। बरौनी के अलावा फुलवरिया गंज, बारो, गढहरा, तेघड़ा, कटारिया, दामोदर पूर में भी वक्फ बिल के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया।


