Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak सैंकड़ों लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का पहली किस्त जारी , लाभुकों को दिया गया स्वीकृति पत्र

 सैंकड़ों लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का पहली किस्त जारी , लाभुकों को दिया गया स्वीकृति पत्र


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की कर रिपोर्ट

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के दर्जनों गांव से सैंकड़ों पक्का आवासहीन लोगों को बुधवार को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का पहली किस्त की चालीस हजार रुपया भेज दिया गया है। जिसकी जानकारी देते हुए तेघड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार  ने बताया कि पंचायतों से लाभुकों को प्रखंड कार्यालय परिसर में बुलाकर उनको प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वीकृत घर का स्वीकृति लेटर दिया गया है। 1550लाभुकों का आवास स्वीकृत किया गया । जिसकी संपूर्ण प्रक्रिया की जा रही है। 5 मार्च बुधवार को पहली किस्त की राशि सीधे उनके खाते में भेज दिया गया है। साथ ही नए आवास लाभुकों को भी वर्तमान समय में नाम जोड़ने का काम चल रहा है जिसमें सभी कर्मी को किसी से भी एक भी रुपया नहीं लेने का निर्देश दिया गया है अगर कोई कर्मी या बिचौलियों द्वारा आवास योजना में नाम जोड़ने को लेकर रुपया का मांग करता है तो उसकी सूचना अविलंब प्रखंड विकास पदाधिकारी से करें उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लाभुकों को जागरूक करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत चयनित लाभुकों को आवास का निर्माण 100 दिनों के अंदर पूरा करना है । वैसे लोग घबराए नहीं जिन लोगों के नाम से  खाद्यान्न  राशन कार्ड है और आवास का लाभ नहीं मिला है उसका भी सर्वेक्षण जारी है। जिन्हें आवास की राशि भेजी जा रही है।  सभी लाभुक एक महीने के अंदर घर को कुर्सी लेवल तक बनाएं तुरंत उसके बाद पीएम आवास योजना की द्वितीय किस्त की राशि भेज दी जाएगी।  वहीं  लाभुक जो पुर्व में स्वीकृत आवास बना चुके थे उनको प्रतीकात्मक चाभी दिया गया।मौके पर आवास सहायक गुड़िया कुमारी, निरंजन कुमार  प्रखंड कार्यालय कर्मी सहित कई लाभुक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom