बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान में पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी मामले एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.घायल युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान पिपरा देवस गांव निवासी उपेन्द्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है.बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में उसे ईलाज हेतु भर्ती कराया गया है
जहां उसकी स्थिति बहुत ही नाजुक बताई जा रही है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बरौनी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.परिजनों की मानें तो छोटू कुमार घर पर ही था उसी दौरान कुछ लोगों द्वारा घर पर चढ़कर गोली चलायी गयी,जिसमें एक गोली उसके सर में लग गयी.सदर डीएसपी-2 भास्कर रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पुछताछ की.उनकी मानें तो प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में गोली चलने की घटना प्रतीत हो रही है.मामले की सच्चाई का अनुसंधान के उपरांत ही खुलासा हो सकेगा.मौके पर बरौनी थाना के पुलिस पदाधिकारी मामले की छानबीन शुरू कर दी है.पुलिस टीम गंभीर रूप से घायल छोटू से मिलने अस्पताल भी पहुंची लेकिन फिलवक्त वह कुछ भी बताने से असमर्थ था.वहीं बरौनी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है


