वाटर पार्क का किया गया सीजनल शुरुआत, पर्यटकों को खूब आकर्षित करेगा राज वाटर पार्क
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर
तेघड़ा , बेगूसराय
तेघड़ा N H 28 गौरा मरसैती पेट्रोल पंप के सामने उत्तर बिहार का सबसे बड़ा वाटर पार्क का सीजनल शुभारंभ की गई। होली समापन के साथ 16 मार्च रविवार को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर इसकी शुरुआत की गई। राज वाटर पार्क के प्रबंध निदेश सह संचालक हेमंत कुमार ने कहा कि तेघड़ा का यह गौरवशाली वाटर पार्क उत्तर बिहार का सबसे बड़ा वाटर पार्क है जहां पूर्व वर्ष की भांति इस बार भी यहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी पर्यटक आएंगे और वाटर पार्क का लुफ्त उठा पाएंगे। यह निश्चित रूप से पर्यटक क्षेत्र में एक बड़ी बात है। सीज़नल शुरुआत के पहले ही दिन लोगों की अच्छी खासी संख्या देखी गई । नगर परिषद तेघड़ा के पूर्व उप मुख्य पार्षद सुरेश प्रसाद रोशन ने बताया कि यह वाटर पार्क मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के वाटर राइट की व्यवस्था है। गर्मियों में लोग इसका खूब लुप्त उठाएंगे और ठहरने के लिए सबसे अच्छा सुंदर होटल की भी व्यवस्था है। यही नहीं यहां शादी ,विवाह, जन्मदिन जैसे शुभ कार्यों के लिए बुकिंग कर सकते हें। रोशन कुमार ने बताया एक्टिविटीज, रेस्टोरेंट, पार्किंग, लॉकर,कॉस्टयूम एवं कई सारी अन्य सुविधाएं उपलब्ध हें। और काफी अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिसकी वजह से लोगों को यहां पर खाने-पीने और वाटर एक्टिविटी को एंजॉय करने से संबंधित कोई भी दिक्कतें नहीं होगी।


