नशेड़ी को भेजा गया न्यायालय
सच आज तक संवाददाता बीहट बेगूसराय
बरौनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नसेरी को बेगूसराय जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार को बथौली चौक पर नशे की हालत में सिया तांती का पुत्र गणेश तांती हल्ला एवं उद्दंड व्यवहार कर रहा था। वही बथौली चौक के दुकानदारों ने स्थिति की जानकारी पुलिस को दी। बरौनी थाना पुलिस तत्क्षण पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।वहीं ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांचोंपरांत शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया


