Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak पकड़ौआ बियाह का इतिहास रहा है बेगूसराय :सुनील कुंवर।

पकड़ौआ बियाह का इतिहास रहा है बेगूसराय :सुनील कुंवर।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

पकड़ौआ बियाह भले ही नकारात्मकता का प्रतीक रहा हो किंतु ये हज़ारों लोगों के जीवन में सकारात्मकता लाया है।ऐसे कई लोग समाज में मिलेंगें जिनकी शादी इसी तरह से हुई और उनका दाम्पत्य जीवन बेहद सफल भी रहा। ये बातें वरिष्ठ भाजपा नेता सह पुर्व डी.एस.पी. सुनील कुंवर ने तेघड़ा के बाजीतपुर पिढ़ौली गाँव में अंगिका फीचर फिल्म पकड़ौआ बियाह की शूटिंग के दौरान क्लेप देकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन करते हुए कही। पुर्व डीएसपी ने कहा कि पकड़ौआ बियाह भी बेगूसराय की पहचान रही है और यहीं से ऐसी शादी की शुरुआत मानी जाती है जो अधिकांश रूप में सफल भी रही है। ऐसी शादीयों से न सिर्फ़ दहेजप्रथा बंद हुई बल्कि अंतरजातीय विवाह को भी बढ़ावा मिला। वस्तुतः पकड़ौआ बियाह सामाजिक समरसता का नायाब उदाहरण है।उन्होंने फिल्म निर्माण टीम को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।विद्यार्थी इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता बिपिन विद्यार्थी, निर्देशक निहाल अहमद एवं कैमरामैन कुंदन कुमार हैं जबकि मुख्य कलाकारों में बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप, स्वेत कमल, राजनंदनी, श्वेता शर्मा, बादल कुमार, राजन कुमार, अमर बेगूसराई, राकेश महंथ, मुकेश शर्मा, कुसो काका, संजीव पहलवान, चंपा राय, आर. के. पूनम, शीतल, शंभु शर्मा, रामचंद्र चौधरी नेताजी आदि हैं।बताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से तेघड़ा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में ये फिल्म बन रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom