मोबाइल बनी मौत की वजह, पति-पत्नी में विवाद, हसबैंड छोड़ चला दुनिया।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय जिला अंतर्गत तेघड़ा थाना क्षेत्र में होली के दिन पति-पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद से नाराज होकर पति ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
14 फरवरी को होली के दिन पति-पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद से नाराज होकर पति ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस मौत के बाद होली के खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा के पास की है। मृतक युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा के रहने वाले राजेंद्र शर्मा का पुत्र राजू शर्मा के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पत्नी के साथ विवाद इतना बढ़ गया कि इससे नाराज होकर पति ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाना पुलिस को दिया। मौके पर तेघड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



