Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News तेघड़ा आसपास में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-फितर त्योहार,

 तेघड़ा आसपास में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-फितर त्योहार, लोगों ने दी एक दूसरे को बधाई 





सच आज तक न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

रमजान के महीने में रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर भाईचारे और अमन का पैगाम लेकर आती है। आज बड़ी संख्या में लोग तेघड़ा के  जामा मस्जिद, मक्की मस्जिद ईदगाह मस्जिद मियां जी टोला, चौक मस्जिद, मस्जिद गुलाम मोहम्मद, मस्जिद बरसात टोला, मस्जिद बलाल चकदाद के अलावे विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम भाई पहुंच कर और नमाज पढ़े। ईद में बड़ी संख्या में लोग एक साथ ईदगाह और मस्जिद पर इक्कठा हुए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में हिन्दू भाईयों ने ईद-उल-फितर की लोगों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की  यह शुभ अवसर देश में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता रहे। समाजसेवी मोहम्मद अताउर  रहमान , गौर 5 के पूर्व मुखिया महबूब आलम उर्फ करी मुखिया , रात गांव के उप मुखिया मोहम्मद इब्राईल, वार्ड पार्षद मोहम्मद आजाद, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद ओजैर ,समाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद असजद अली ने भी बधाई देते हुए कहा कि- 'सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद मुबारक। रमजान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार समाज में भाईचारे तथा सद्भावना को मजबूत करने का पावन अवसर है। आइए, इस पवित्र अवसर पर हम सब को मानवता की सेवा तथा जरूरतमंदों के जीवन को संवारने का संकल्प लें।' बताते चलें कि तेघड़ा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम भाइयों का पवित्र त्यौहार ईद आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया,सुबह से ही बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, बड़े बुजुर्ग नए नए परिधानों में ईदगाह पहुंचकर ईद उल फितर की नमाज अदा करते हुए एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू समुदाय के लोगों से भी गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए मिलन की  प्रतीक सेवइयां भी परोसी गई।मालूम हो कि बुधवार को द्वितीय का चांद दिखने की खबर फैलते ही मुस्लिमों में खुशी की लहर दौड़ गई उसी समय से सभी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने लगे। ईद उल फितर की नमाज अदा करने से पहले अकीदतमंदो ने रमजान उल मुबारक की आखिरी अशरे से लेकर ईद के दिन सुबह तक यतीम, मिस्कीन,वेवा(विधवा) और बेसहारा लोगों में सदका फित्र निकालकर तक्सीम किया।गया ताकि ऐसे गरीब गुरबा लोग ईद की खुशियों से महरूम ना रह जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom