तेघड़ा में हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की शुरुआत
सच आज तक न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के निर्देशानुसार, बिहार प्रदेश काँग्रेस द्वारा आहूत हर घर काँग्रेस का झण्डा कार्यक्रम के तहत जिला काँग्रेस सेवादल के मार्गदर्शन में प्रखंड काँग्रेस सेवादल अध्यक्ष रामबाबू साह की नेतृत्व में पिढ़ौली पंचायत से कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सचिव रविरंजन सिंह तथा प्रदेश डेलीगेट राजेन्द्र पासवान की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत काँग्रेस पार्टी में आस्था रखने वाले महेन्द्र कुमार, चन्द्रशेखर कुंवर, रमेश पांडेय, अवधेश पांडेय संजय पांडेय, सिद्धेश सिंह, संजय सिंह, राकेश कुमार, रामाधार झा राजेन्द्र पासवान, सरोज कुमार पासवान सहित दर्जनों लोगों ने अपने अपने घरों पर काँग्रेस का झण्डा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को दिल से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। जिला काँग्रेस सेवादल के कार्यकारी मुख्य संगठक सरोज कुमार पासवान ने कहा कि आज कार्यक्रम की शुरुआत है । आज से अनवरत यह कार्यक्रम चलता रहेगा और तेघड़ा प्रखंड के सभी पंचायतों से होते हुए जिले के सभी पंचायतों में हर घर काँग्रेस का झण्डा कार्यक्रम के तहत हर घर पर स्वेच्छापूर्वक काँग्रेस का झण्डा लगाया जायेगा। जनता अब इस निकम्मी, पेपर लीक, पलायन की डबल इंजन की भ्रष्टाचारी सरकार से उब चुकी है और फिर से काँग्रेस पार्टी के प्रति नौजवान, किसान, मजदूर और देश की आधी आबादी अपना भविष्य संवारने के लिए काँग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए मन बना ली है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहयोग और समर्थन दिया। मौके पर प्रदेश काँग्रेस सेवादल अध्यक्ष रुचि सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष कुश्मेश कुमार, विधानसभा युवा अध्यक्ष गौरव कुमार, राजेश कुमार श्रवण, कुणाल आनंद झा, , विकास कुमार, नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्रा, पूर्व युवा विधानसभा अध्यक्ष रौशन कुमार, अताउर रहमान, समीर मिश्रा, अमरजीत कुुमार, बद्री सिंह, जिवेश सिंह, चरितर सिंह, श्रीराम सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।






