Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News आरएसएस के स्वयंसेवकों ने नगर जिला में निकाला पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर

 आरएसएस के स्वयंसेवकों ने नगर जिला में निकाला पथ  संचलन, भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर


सच आज तक न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेगूसराय द्वारा रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन में स्वयंसेवकों की जत्था गांधी स्टेडियम  परिसर से निकलकर कर्पूरी स्थान के रास्ते पावर हाउस चौक पहुंचा । पावर हाउस चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते हर हर महादेव चौक होते हुए फिर गांधी स्टेडियम पहुंचा।  जहां भारतीय नववर्ष पर स्वयंसेवक समागम का आयोजन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। मौके पर संघ के कार्यक्रम बौद्धिक  कर्ता विनोद कुमार यादव ने कहा कि आज के दिन ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचना की थी। आज के ही दिन से माता के नव देवीओं की पूजा अर्चना की जाती है। आज के ही दिन भगवान श्रीराम एवं धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था। राजा विक्रमादित्य ने विक्रम संवत की नींव रखी थी। सिंधी समाज के संत झूलेलाल जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी दिन सिख समाज के द्वितीय गुरु अंगददेव जी महाराज का प्रकटोत्सव मनाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी भारतीय परंपरा और संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। इसी परंपरा और संस्कृति के कारण आज भारत विश्वविख्यात हो रहा है। विश्व का नेतृत्व करने के लिए अग्रसर है। जल्द ही विश्व गुरु के सिंहासन पर विराजमान होंगे। बेगूसराय के कार्यवाह राजेश कुमार राजू ने कहा कि। शताब्दी सालों में  संघ  ने सुंदर और संस्कारवान परिवार सामाजिक सौहार्द एवं भेदभाव मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि संघ शक्ति के सदुपयोग का पाठ पढ़ाता है। आज हमारा समाज मोबाइल और सोशल मीडिया के गिरफ्त में जा चुका है। जिसमें व्यक्ति के अंदर पारिवारिक और सामाजिक संस्कार लुप्त हो रहा है। एक ही परिवार में सभी सदस्यों की अपनी अलग-अलग दुनिया है जिसे सुधारने की जरूरत है। मौके पर  जिला संघ संचालक मनोरंजन वर्मा, जिला कार्यवाह वेद प्रकाश, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र कुमार, तेघड़ा नगर कार्यवाह उमेश कुमार, प्रेम शंकर एवं सुशांत सहित अन्य उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom