बलिया के पंचायती राज पदाधिकारी सुश्री रोहिणी को सम्मान पूर्वक दी गई विदाई ।
सच आज तक न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
31 मार्च 2025 को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बलिया सुश्री रोहिणी कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह प्रखंड कार्यालय बलिया सभागार भवन में किया गया। सुश्री रोहिणी कुमारी अपने मेहनत के बल पर सचिवालय अवस्थित कोषागार में सहायक कोषागार पदाधिकारी लेवल 9 के पद नियुक्त होकर उस पद को शोभायमान करेगी , सुश्री एक मृदुभाषी, सुशील अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग व उत्सुक रहती थी,सभी कर्मी , मुखिया , सरपंच, पंचायत समिति के प्रति समान आचार-व्यवहार रखती थी।
मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी बलिया श्री सन्नी कुमार ने बुके देकर सम्मान किये इस विदाई सह सम्मान समारोह में प्रखंड प्रमुख श्रीमती ममता देवी, ग्राम कचहरी फतेहपुर के सरपंच नित्यानंद सिंह, न्यायमित्र शशि ठाकुर, कचहरी सचिव नीतू कुमारी, सुमन कुमारी, विनोद कुमार, विकास कुमार,न्यायमित्र प्रणव कुमार, ब्रजेश कुमार, बलिया प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष कुमारेश प्रसाद यादव, मुखिया मनोज कुमार , एवं अन्य मुखिया सरपंच संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ,रहाटपुर मुखिया सोनी देवी, फतेहपुर मुखिया गुड्डू मिश्रा, ताजपुर मुखिया शिवनंदन कुमार, जिला पंचायत संसाधन केंद्र बेगूसराय के नोडल अधिकारी श्री प्रवीण कुमार,बी पी एम रवि कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी गढ़पुरा समीक्षा झा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नावकोठी नीधि प्रिया, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी डंडारी कुमार सौरव, प्रखंड कार्यपालक सहायक हिमांशु कुमार, पंचायत कार्यपालक सहायक कन्हैया कुमार, पुष्प राज, नेहा कुमारी,अनुशंसा कुमार, पंचायत सचिव अमरकांत कुमार, कैलाश कुमार एवं विभिन्न पंचायत के मुखिया तथा सरपंच उपस्थित थे।
नीमा की न्यायमित्र मंजू कुमारी ने अपने शेरों शायरी से विदाई सम्मान समारोह में चार चांद लगा दिए। विशेष बुलावे पर ग्राम कचहरी चन्दौर के न्यायमित्र अशोक कुमार ठाकुर ने भी पंचायत राज पदाधिकारी बलिया के विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित होकर हौसला अफजाई किये। इनके विदाई में सभी के आंखें खुशी के ग़म में भर आयीं। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सुश्री रोहिणी कुमारी भी अपने संबोधन में अपनी खुशी की आंसू को रोक नहीं पायी।मंजू कुमारी ने सुश्री के विदाई मे-एक ओर विदाई,तो दुसरी ओर जुदाई है।
इन भुले बिसरे पलकों मे,रह जाती सिर्फ जुदाई है।
न्यायमित्र अशोक कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में सुश्री के लिए -कहां शुरू करें कुछ समझ में नहीं आता है,रोहिणी जी के विदाई के जिक्र से दिल भर आता है।






