अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए हमेशा याद किये जायेगें सेवानिवृत प्रधानाध्यापक जनार्दन पासवान: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनहारा के प्रधानाध्यापक जनार्दन पासवान की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा / बेगूसराय
अपने बेहतर शैक्षणिक प्रबंधन शिक्षण ,प्रशिक्षण कार्य एवं व्यवहार कुशलता के लिए हमेशा याद किये जायेगें सेवानिवृत प्रधानाध्यापक जनार्दन पासवान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनहारा के प्रधानाध्यापक जनार्दन पासवान ने अपने लंबे कार्यकाल में विद्यालय के बेहतर शिक्षण प्रबंधन, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया। यह बातें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने कही, वे 28 फरवरी के दिन प्रधानाध्यापक जनार्दन पासवान के अवकाश प्राप्त करने के मौके पर विद्यालय के प्रांगण में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ तेघड़ा के अध्यक्ष चंदन कुमार, बिहार अराजपत्रित शिक्षक संघ बेगूसराय जिला के अध्यक्ष राधेश्याम राय ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जनार्दन पासवान के कार्य कुशलता से दूसरे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को भी सिख लेने की बात कही, आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हें ।सिर्फ सरकारी सेवा से अवकाश प्राप्त किये हें। उच्च माध्यमिक विद्यालय पकठौल के प्रधानाध्यापक कृष्णदेव पंडित एवं मध्य विद्यालय आलापुर के प्रधानाध्यापक कारी पासवान ने कहा कि जनार्दन पासवान जी ने प्रधानाध्यापक के साथ एक बेहतर समाजसेवी की भूमिका भी अच्छे तरीके से निभाया। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय केलाबाड़ी के प्रधानाध्यापक नवल किशोर सुमन एवं शिक्षक नेता राम पदारथ पासवान ने प्रधानाध्यापक जनार्दन पासवान के कार्यकाल की काफी प्रशंसा की। इस मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत शिक्षक नेता सूरज पासवान ने किया। मौके पर प्रधानाध्यापक राजकुमार पासवान, राजकुमार राम, दिनेश चौधरी, मोहम्मद आफताब आलम ,शिक्षक अमित कुमार झा, गुलशन कुमारी, सेवानिवृत शिक्षक विवेकानंद सिंह ,जनार्दन पासवान के पुत्र जिला खनन पदाधिकारी भागलपुर केशव कुमार, पुत्र डॉक्टर विकास कुमार पासवान, शिक्षिका गुलशन कुमारी के अलावे अन्य लोग मौजूद थे



