युवाओं को करें प्रेरित और बनाएं विकसित बिहार: विकास वैभव
तेघड़ा के इंस्टीट्यूट आफ पारामेडिकल कंपस में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के पश्चात बृहद जनसंवाद को लेकर आइपीएस अफसर विकास वैभव ने लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा / बेगूसराय
नगर परिषद तेघड़ा के स्टेशन रोड अवस्थित TPS इंस्टिट्यूट ऑफ़ पारा मेडिकल कैंपस में लेट्स इंस्पायर बिहार के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिस आयोजन में 15 रक्त वीरों ने अपना रक्तदान कर महादानी बने। तत्पश्चात जनसंवाद को लेकर आइपीएस अफसर विकास वैभव ने लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सदस्यों ने उन्हें फूलमाला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी आंदोलन के सिपाही महेंद्र मालाकार ने किया जबकि संचालन यथार्थ के नीचे सच्चिदानंद पाठक ने की । इससे पहले पूर्व आइजी का गर्मजोशी के साथ युवाओं ने अंग वस्त्र, फूलमाला, बुके व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विकास वैभव ने कहा कि हम सभी को आत्मचिंतन कर अपने पूर्वर्जों और धरोहरों के बारे में सोचने की जरूरत है।युवा अपनी उर्जा को संघर्ष नहीं, बल्कि सेवा और सहयोग में लगाएं। जाति-धर्म से उठकर एक-दूसरे का सहयोग और जागरूक कर ही हम खुद, समाज और बिहार को आगे बढ़ा सकते हें ।शिक्षा, समता और उद्यमिता के लिए बिहार को जागरूक करना जरूरी है, तभी अपनी शक्ति का एहसास होगा.””लेट्स इंस्पायर बिहार”” मुहिम की ओर से आयोजित युवा संवाद में विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य अपने बिहार के गौरव के बारे में नई पीढ़ी को बताना है। उन्हें अपने क्षेत्र के गौरवशाली परंपरा को बताते हुए उसकी तरफ अग्रसर करना है। बिहार के प्राचीन धरोहरों को विकसित कर सकते हें।
आगत अतिथियों का स्वागत टीपीएस इंस्टीट्यूट आफ पारा मेडिकल के प्रबंध निदेशक अमित कुमार पाठक ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संगठन के विधानसभा नेतृत्व मनजीत कुमार मिश्रा एवं कन्हैया कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर डीपीएस विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार, प्रगतिशील कवि कौशल किशोर कश्यप, रामचंद्र पाठक, डॉक्टर कैलाश पोद्दार, हरे राम राय आदि ने संबोधित किया।



