Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak रक्तदान शिविर आज महादान के लिए आगे आएं: अमित पाठक से रक्तदान शिविर के तत्पश्चात विकास वैभव जनसंवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित।

रक्तदान शिविर आज महादान के लिए आगे आएं: अमित पाठक से रक्तदान शिविर के तत्पश्चात विकास वैभव जनसंवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित। 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खासरिपोर्ट

तेघड़ा /बेगूसराय टीपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ़ पारा मेडिकल स्टेशन रोड तेघड़ा परिसर में

लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले 1 मार्च शनिवार को 12:00 से स्वैच्छिक रक्तदान  रक्तदान शिविर का आयोजन  किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गईं है। उक्त 

कार्यक्रम  की जानकारी संस्थान के प्रबंध निदेशक  अमित कुमार पाठक एवं संगठन के सक्रिय नेतृत्व मनजीत कुमार मिश्रा के द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि बिहार के प्रसिद्ध आईपीएस विकास वैभव के द्वारा बिहार को स्वस्थ सुंदर और विकासशील बनाने को लेकर मुहिम चलाया जा रहा है। इसी मुहिम के आलोक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन तेघड़ा के इंस्टीट्यूट आफ पारा मेडिकल  कंपस में 1 मार्च शनिवार को 12:00 से आयोजित किया गया है । वही आयोजन के उपरांत माननीय विकास वैभव जी  जन संवाद कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने तेघड़ा नगर वासियों एवं ग्राम वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने रक्त का दान कर आप भी किसी के जीवन को बचाने में अनमोल योगदान दे सकते हें। संस्था के प्रबंध निदेशक अमित कुमार पाठक ने बताया कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि कई बीमारियों से बचा जा सकता है। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। एक बार में 350 एमएल रक्त लिया जाता है। यह रक्त भी जल्द शरीर में बन जाता है।

नए खून के निर्माण से व्यक्ति खुद को तरोताजा महसूस करता है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त की कमी से कई बार घायल या जरूरतमंद व्यक्ति की जान चली जाती है। ऐसे में आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान हो सकता ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom