तेघड़ा में चलाए जा रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान को लेकर भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह ने एसडीओ को सौंपा स्मारपत्र ।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर पिछले शुक्रवार से तेघड़ा बाजार की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने लिए तेघड़ा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी किशोर कुणाल एवं सीओ रविरंजन की उपस्थिति में तेघड़ा पुलिस बल के सहयोग से बुलडोजर चलाया जा रहा है। हालांकि इस अभियान से पहले प्रशासनिक स्तर पर नोटिस जारी किया गया बाजार के वैसे दुकानदार जो सरकारी भूमि का अतिक्रमण किये हुए हें । उनको स्वयं अतिक्रमण मुक्त करने को कहा गया। बावजूद प्रशासनिक आदेश का अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। एक दिन पूर्व गुरुवार को कैंची मोड के पास बरसों से बसे दर्जनों भूमिहीन महादलित और अति पिछड़ा परिवार के घरों को भी जेसीबी से हटाया गया था और क्षतिग्रस्त किया गया था। जिसमें सरकारी पर्चा धारी भी शामिल हें।
इसी को लेकर भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह ने 29 फरवरी शुक्रवार को कैची मोड़ के दर्जनों महिलाओं के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार से मिलकर अतिक्रमण माले में स्थानीय लोगों की इससे जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर स्मार पत्र सौपा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से एसडीओ से अनुरोध किया कि अनुमंडल पदाधिकारी के पत्र के आलोक में
तेघड़ा बाजार में अस्थाई दुकान जैसे फल, सब्जी सहित फुटकर विक्रेता को हटाया जाए, लेकिन अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत मकान और दुकान को तोड़ा जा रहा है। सरकारी भूमि पर पड़ने वाले मकान और दुकान को भी तोड़ा जाए इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। इस अभियान में नगर परिषद के
अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा एकरूपता नहीं बरती जा रही है, अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान बाजार के किसी एक छोर से शुरू किया जाए और एक तरफ से सड़क पर बनी सभी मकान और दुकान को हटाया जाए, कैची मोड पर महादलित परिवार के मकान को तोड़ दिया गया है। इससे पहले परिवार को पर्चा देकर उसे बसाने की व्यवस्था होनी चाहिए थी। तेघड़ा बाजार पश्चिम चौक (झंडा चौक) से तैलिक समाज भवन तक जमीन का पैमाइश कर सड़क को भी अतिक्रमण
मुक्त भी कराया जाए, इस सड़क पर चार चक्का एवं ट्रैक्टर वाहन निर्वाध रूप से चलता था, आज आलम यह कि इस सड़क पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। तेघड़ा गुमटी नंबर 14 से राष्ट्रीय मार्ग 28 चौक तक चौड़ी कारण की स्वीकृति हो चुकी है। जबकि इस सड़क पर वर्तमान में फेबर ब्लॉक लगाया जा रहा है। जो सरकारी राशि का दुरुपयोग है। तेघरा में नाला निर्माण होना है नाले का जगह सुरक्षित कर फबेर ब्लॉक बिछाया जाए । कुछ ही महीने के बाद नाला निर्माण के नाम पर फबेर ब्लॉक उखाड़ जाएगा और वहां भी सरकारी खजाने बड़े पैमाने पर का दुरुपयोग होगा। बताया गया कि अमीन संजीव कुमार के द्वारा जितनी बार मापी की गई हर बार अंतर पाया गया। जो सबसे बड़ा असंतोष जाहिर होता है। जहां नक्शा के अनुसार सड़क की चौड़ाई पर्याप्त है वहां भी मकान तोड़ने का निशान व धमकी दिया जा रहा है। जिससे बाजार वासियों में आक्रोश असंतोष है। उन्होंने एक प्रति बेगूसराय जिला पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तेघड़ा एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद तेघड़ा को प्रतिलिपि भेज कर न्याय संगत पहल करने का अनुरोध किया है।


