Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak आरोप पत्र समर्पण से संबंधित लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए:जिला पदाधिकारी अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं अन्य गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक।

 आरोप पत्र समर्पण से संबंधित लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए:जिला पदाधिकारी


अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं अन्य गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री तुषार सिंगला की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं अन्य संशोधित नियमों के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति तथा मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुर्नवास अधिनियम 2013 के तहत गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी।  


बैठक में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय, श्री मनीष, सिविल सर्जन बेगूसराय अशोक सिंह, जिला कल्याण पदाधिकरी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुफस्सिल थाना, लोक सूचना पदाधिकारी, नगर निगम तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता ने भाग लिया। 


बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989, मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुर्नवास अधिनियम 2013 के बेहतर क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। 

जिला पदाधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत दर्ज हत्या के मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाते हुए दोषसिद्धि के दर में वृद्धि किये जाने का निर्देश दिया गया साथ ही पीड़ित/आश्रित/गवाह को टीए/डीए भुगतान से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु विशेष लोक अभियोजक(एससी/एसटी) को निदेश दिया गया। 

जिला पदाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक बेगूसराय को आरोप पत्र समर्पण से संबंधित लंबित मामलों में त्वरित गति से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, ताकि पीड़ित परिवारों को अनुमान्य मुआवजा की राशि से ससमय लाभान्वित किया जा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom