Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak जिला स्तरीय कृषि यांत्रिक मेला का आयोजन। 75 तरह के कृषि यंत्रों के लिए 40 से 80% तक सरकारी अनुदान

 जिला स्तरीय कृषि यांत्रिक मेला का आयोजन 75 तरह के कृषि यंत्रों के लिए 40 से 80% तक सरकारी अनुदान 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

28 फरवरी शुक्रवार को जिला कृषि कार्यालय, बेगूसराय के प्रांगण में जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक-सह- प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, खोदावंदपुर, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केन्द्र, विष्णुपुर, बेगूसराय, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी सहायक निदेशक एवं प्रगतिशील कृषक श्री जयशंकर कुमार तथा श्री राम कुमार सिंह के द्वारा सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा कृषि यांत्रिकरण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि कृषि यांत्रिकरण योजना अन्तर्गत कुल 75 तरह के कृषि यंत्र 40 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अनुदान पर बिहार सरकार, कृषि विभाग द्वारा कृषकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक कृषक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑन लाईन आवेदन करते है, तत्पश्चात् लॉटरी उपरान्त स्वीकृति पत्र निर्गत किया जाता है। स्वीकृति पत्र प्राप्त कृषक अपने इच्छानुसार बिहार सरकार, कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत यंत्र विक्रेताओं से यंत्र का क्रय करते है। बेगूसराय जिला अन्तर्गत कृषि यांत्रिकरण योजना में लॉटरी के माध्यम से कुल 2173 कृषकों को विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए स्वीकृति पत्र निर्गत किया गया है, जिसमें से 1763 कृषकों द्वारा कृषि यंत्र क्रय किया जा चुका है, शेष कृषकों द्वारा कृषि यंत्र क्रय किया जा रहा है। स्वीकृति पत्र प्राप्त कृषकों द्वारा कृषि यंत्र मेला से बाहर भी कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत यंत्र विक्रेता से क्रय करने हेतु  स्वंतत्र होते हैं। आज के कृषि यांत्रिकरण मेला में कुल 25,00,000=00 अनुदान राशि का विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र कृषकों द्वारा क्रय किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom