कांग्रेस भवन बेगूसराय में कांग्रेसियों ने किया डॉ. राजेंद्र प्रसाद को नमन शुक्रवार को भारत के प्रथम
राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
डॉ.प्रसाद ने स्वाधीनता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वे एक सशक्त सेनानी व नेता के रूप में उभरे थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सानिध्य में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निरंतर लड़ते रहे। ये बातें जिला उपाध्यक्ष रामविलास सिंह ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए जिला कांग्रेस भवन में आयोजित देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के पुण्यतिथि के अवसर पर अपनी संबोधन में कही। वहीं
उपाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा
राजेंद्र बाबू संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक प्रगति के प्रतीक संविधान के मूल अधिकार मूल कर्तव्य देश के नीति निर्देशक और गरीबों के उत्थान के प्रति सदैव चिंतित रहा करते थे।
वहीं जिला प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया ने कहा प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू दोनों मिलकर भारत को एशिया महादेश के अग्रणी पंक्ति में स्थापित किया उस दौर में जब अंग्रेजी हुकूमत द्वारा देश को शून्य पर छोड़ गया था।
मौके पर जिला महासचिव कुमार गौरव राजू ,नगर कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, प्रबुद्ध कार्यकर्ता कैलाश राय, नंदकिशोर शर्मा ,अंजनी कुमार, अर्जुन चौरसिया, निरंजन कुमार, नवल प्रसाद सहित अन्य कांग्रेसियों ने राजेंद्र प्रसाद के प्रति उनके उत्कृष्ट कार्यो पर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। एवं 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी


