अंचल कार्यालय तेघड़ा में विशेष राज्स्व शिविर आयोजित,32 में 18 मामलों की हुई सुनवाई ।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
अंचल कार्यालय तेघड़ा में बुधवार को विशेष राजस्व शिविर आयोजित की गई। मिली जानकारी के अनुसार दाखिल खारिज के वैसे मामले जो अलग अलग कारणों से सीओ स्तर से अस्वीकृत किया गया है। उक्त मामले की सुनवाई करते हुए वांछित कागजात सुपुर्द करने की स्थिति में नियमानुकुल होने पर पुन: दाखिल करने हेतु पहल होगी। प्रखंड राजस्व पदाधिकारी अभिषेक सौरभ ने बताया कि जिनका दाखिल खारीज अस्वीकृत हुआ है उन्हें एलआरडीसी पोर्टल पर आवेदन करने की जरूरत है उसके बाद आज जिन 32 रैयतों ने आवेदन दिया था उसकी सुनवाई की जा रही है। वांछित कागजात संतोषजनक रहने पर आदेश पारित किया जाएगा। इसमें राजस्व कर्मचारी,अंचल निरीक्षक और अंचलाधिकारी का रिपोर्ट का अवलोकन किया जाएगा। अस्वीकृत आवेदन के लिए शिविर लगने से किसान,रैयतों को जमीन का कागजात सुधार का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 32 में 18 आवेदक उपस्थित हुए जिनकी सुनवाई की गई। मौके पर डाटा ऑपरेटर प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे




