Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak एआईवाईएफ मंसूरचक का सातवाँ अंचल सम्मेलन संपन्न, 21 सदस्यीय अंचल कमिटी गठित, सर्वसम्मति से शशिकांत अध्यक्ष एवं राजवंशी सचिव चुने गये।

 *भगत सिंह के आदर्शों पर चलने वाला एआईवाईएफ देश का इकलौता युवा हितैषी संगठनः अभिनव*


एआईवाईएफ मंसूरचक का सातवाँ अंचल सम्मेलन संपन्न, 21 सदस्यीय अंचल कमिटी गठित, सर्वसम्मति से शशिकांत अध्यक्ष एवं राजवंशी सचिव चुने गये।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


मंसूरचक। नौजवानों को अपने हक के लिए क्रांतिकारी विचारों से लैस होकर एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा तभी बेहतर भविष्य का निर्माण संभव हो सकेगा। एआईवाईएफ भगत सिंह सरीखे अमर क्रांतिकारियों के विचारों आदर्शों पर चलने वाला नौजवानों का हितैषी इकलौता संगठन है। इसलिए इससे जुड़कर संगठन को मजबूत बनाना है। बिना मजबूत वैचारिक कतार के भविष्य की बेहतरी के लिए निर्णायक लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। उपर्युक्त बातें गोविंदपुर कोठी पंचायत भवन के सभागार में आयोजित ऑल इण्डिया यूथ फेडरेशन मंसूरचक के सातवें अंचल सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर पर्यवेक्षक जिला संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव कुमार अकेला ने झंडोत्तोलन के बाद सम्मेलन में शामिल नौजवान प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बेगूसराय के युवाओं के साथ धोखा किया गया है। दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना एवं बेगूसराय के कारखानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार की गारंटी को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है लेकिन  सरकार द्वारा उसे नजरअंदाज कर दिया जाता रहा है। उलाव हवाई अड्डा उच्च क्षमता का होने के बावजूद नियमित उड़ान शुरू करने की घोषणा नहीं करना, सीएम नीतीश कुमार द्वारा कई वर्षों पूर्व बेगूसराय में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा भी छलावा साबित हुआ। बिहार की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से युवा विरोधी है इसके खिलाफ गोलबंद होने की जरूरत है। संगठन शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य से समस्याओं के खिलाफ लगातार नौजवानों को गोलबंद कर रहा है। एआईवाईएफ मंसूरचक अंचल सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पूर्व नौजवान नेता अनिल कुमार अंजान ने कहा कि मोदी सरकार के युवा विरोधी नीतियों के कारण आज देश के युवा रोजी रोटी के लिए सड़कों पर खाक छान रहे हैं जबकि उसने युवाओं से हर वर्ष 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था।जिसमें मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही है। नौजवानों को भगत सिंह से प्रेरणा लेकर भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून लागू करवाने के लिए मजबूत संगठन बनाकर आंदोलन करने की जरूरत है ताकि देश के युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए रोजगार मिल सके। संगठन के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामनरेश महतो ने सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि इस इलाके में संगठन के संगठन के संघर्ष का लंबा इतिहास है। प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, मंसूरचक में डिग्री कॉलेज की स्थापना सहित नौजवानों से जुड़ी समस्याओं के खिलाफ संगठन को मजबूती के साथ खड़ा होने की जरूरत है। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय अंचल कमिटी गठित किया गया जिसके अध्यक्ष शशिकांत झा, सचिव राजवंशी कुमार, उपाध्यक्ष हरि कुमार, सह सचिव अंकित कुमार एवं राकेश कुमार चुने गये। सम्मेलन में शामिल नौजवानों ने हमारा उद्देश्य भगत सिंह के सपनों का देश, बेकारों को काम दो या दस हजार रू बेकारी भत्ता दो, दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना करो, मंसूरचक प्रखण्ड में डिग्री कॉलेज की स्थापना करो, गोविंदपुर में खेल मैदान की व्यवस्था करो, शहीदों के रास्ते आगे बढ़ो, नौजवान एकता जिंदाबाद आदि अपने माँगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया। अंचल सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्षमंडली हरि कुमार, शशिकांत एवं राजवंशी कुमार ने किया। जिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन लाल बाबू महतो ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom