जिला कप्तान के आदेशानुसार फ्लैग मार्च निकाला गया।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर/ तेघड़ा बेगूसराय
फुलवरिया में थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र में मार्च निकाला गया।
बरौनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जिला पुलिस कप्तान के आदेशानुसार डीएसपी- दो भास्कर रंजन के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च नीगा, मिर्जापुर चाद, तिलरथ,बथौली ,हवासपुर ,सिंहदाहा, असुरारी, हाजीपुर, पिपरा देवास,जीरोमाइल ,पपरौर,गढहारा, बीहट,चकिया,मल्हीपुर,सिमरिया फ्लैग मार्च निकाला गया डीएसपी दो भास्कर रंजन ने बताया कि होली में लहेरिया कट मोटरसाइकिल वाले उत्पाद मचाने वालों पर सख्त नजर रहेगी। वैसे लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। मौके पर जीरोमाइल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार,बरौनी थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर, जीरोमाइल सहायक थाना अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ,गड़हारा थाना अध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी, एफसीआई थाना अध्यक्ष, चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार, S.I. पप्पू सिंह,,S.I. आलोक कुमार, ,A.S.I. सुभाष कुमार, पुलिस सशस्त्र सशस्त्र बल आदि शामिल थे। फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में कामेश्वर सिंह, सहित थाना के सभी अधिकारी एवं सशस्त्र बल बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के हर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।




