श्रमिकों का निबंध जरूरी तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : झूमा भंडारी
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय श्रम संसाधन विभाग द्वारा तेघड़ा प्रखंड के रात गांव पंचायत भवन में मंगलवार को जागरूकता सह श्रमिक निबंधन कैंप का आयोजन किया गया। उसकी अध्यक्षता प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तेघड़ा झूमा भंडारी ने की । इस दौरान वहां मौजूद श्रमिकों के श्रमिक हित में संचालित सरकारी योजना की जहां जानकारी दी गयी। वहीं श्रमिकों के निबंधन कराने पर जोर दिया गया। झूमा भंडारी ने सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित येाजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही बिहार असंगठित कार्य क्षेत्र कर्मकार, शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा संसोधन योजना 2024 एवं बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुसंधान संशोधन योजना 2023 के बारे में श्रमिकों और वहां मौजूद पंचायत जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। इस दौरान श्रमिकों को बोर्ड से निबंधन एवं योजनाओं के लाभों से श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। उन्हाेनें बताया कि इस शिविर में कुल 38 निर्माण श्रमिकों का आवेदन प्राप्त किया गया। जिसमें 35 निर्माण श्रमिकों का ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन हुआ। उन्होंने बताया कि सरकारी लाभ के लिए किसान को निबंधित होना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी आईटीआई कैंपस में श्रम विभाग का कार्यालय है। जहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कोई भी मजदूर आकर संपर्क कर अपनी परेशानियों को दूर करें। उन्होंने बताया कि सरकार श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण के उद्देश्य से मजदूर दुर्घटना अनुदान सहित कई येाजनाएं चला रही है। शादी वित्तीय सहायता, घर को मरम्मत, साइकिल खरीदने, काम के लिए औजार खरीदने, बच्चे को पढ़ाने, बीमार पड़ने पर वित्तीय सहायता, मृत्यु होने मुआवजा का प्रावधान है। शिविर में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के अलावे पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक हरिवंश कुमार, वार्ड सदस्य राजेश चौधरी, सुशील कुमार दास के अलावे भारी संख्या में ग्रामीण एवं श्रमिक सहित अन्य मौजूद थे।


