गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 2 लाख 84 हजार 500 का ऑनलाइन चलान काटा गया। अवैध वाहन चालकों में मचा हरकंप।
बीहट। जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशन में बरौनी प्रखंड क्षेत्र के मोंती चौक स्थित न 28 पर मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान के तहत अवैध रूप से गाड़ी चलाने वाले के विरुद्ध ऑनलाइन चलान काटा गया । इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस संबंध में एमभीआई मनीष राज ने बताया कि दो दर्जन से अधिक अवैध रूप से वाहन चालक से 2 लाख 84 हजार 500 रुपए का ऑनलाइन चलान काटा गया । उन्होंने बताया कि वाईक पर ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा आवश्यक कागजातों की जांच की गई । जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं बिना कागज या अवैध रूप से वाहन चलाने वाले को खैर नहीं होगी। अवैध चालक अपने गाड़ी मुड़कर भागते देखे गए । वहीं दूसरी ओर चलान काटे हुए लोगों से एक सप्ताह के भीतर परिवहन विभाग के यहां राशि जमा करने का निर्देश दिया गया । मौके पर पंकज कुमार नीरज कुमार संजय कुमार आदि में मौजूद थे ।


