लूट डकैती की बड़ी घटना को पुलिस ने किया विफल 13 अपराधकर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
01 देशी पिस्टल, 01 मैगजीन, 02 देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस, 01 लोहे का कटर, 17 चेकबुक, 07 बैंक पासबुक, 11 एटीएम कार्ड, 01 मोबाईल एवं 03 मोटरसाईकिल बरामद
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बछवाड़ा थाने की पुलिस टीम जिला आसूचना इकाई बेगूसराय एवं एसओजी-03 टीम एवं स्थानीय पटना पुलिस के द्वारा लूट/डकैती करने की एक बड़ी आपराधिक घटना की योजना को विफल किया गया । पुलिस ने इस घटना में 13 अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी के पास से पुलिस ने 01 देशी पिस्टल, 01 मैगजीन, 02 देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस, 01 लोहे का कटर, 17 चेकबुक, 07 बैंक पासबुक, 11 एटीएम कार्ड, 01 मोबाईल एवं 03 मोटरसाईकिल बरामद किया है। बेगूसराय के एसपी मनीष ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि बछवाड़ा थाना अंतर्गत दिनांक-10.02.25 को दिन में नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग के क्रम में 02 संदिग्ध व्यक्तियों को एक मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम मुरारी झा पिता विनोदानंद झा ग्राम-हरपुर एलौथ थाना-मुसरीघरारी एवं धीरज कुमार पिता रामलखन महतों ग्राम गोपालपुर थाना-विधापतिनगर जिला-समस्तीपुर बताये। विधिवत तलाशी में 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं 01 मोबाईल को बरामद किया गया जिसे मोटरसाईकिल सहित विधिवत जप्त करते हुये पूछताछ करने पर पकड़ाये अपराधकर्मियों के द्वारा बताया गया की अपने साथियों के साथ मिलकर एक डकैती की योजना बनायी गयी है, जिसमें सभी साथी अलग-अलग जगहों से जक्कनपुर थाना अंतर्गत पोस्टल पार्क स्थित एक लॉज में एकत्रित होना है। तत्पश्चात बेगूसराय के एसपी के निर्देशानुसार तेघड़ा एसडीपीओ डा. रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में बछवाड़ा थाने की पुलिस टीम, जिला आसूचना इकाई एवं एसओजी-03 की टीम के द्वारा पकड़ाये दोनों अपराधकर्मियों की निशानदेही पर इनके अन्य 11 सहयोगी अपराधकर्मियों
को शेखपुरा एवं पटना जिला अंतर्गत स्थानीय थानों के सहयोग से पकड़ा गया। विधिवत तलाशी में 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस 01 लोहे का कटर, 01 देशी पिस्टल, 02 मैगजीन, 13 जिंदा कारतूस, 11एटीएम, 17 चेकबुक, 07 बैंक पासबुक एवं 02 मोटरसाईकिल बरामद किया गया। बरामद सभी अवैध सामानों को मोटरसाईकिल सहित विधिवत जप्त करते हुये पकड़ाये सभी अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। विधिसम्मत आवश्यक अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों में (01.) मुरारी झा 21 पिता विनोदानंद झा हरपुर एलीथ थाना-मुसरीघरारी जिला-समस्तीपुर। (02.) धीरज कुमार 23 पिता रामलखन महतों गोपालपुर थाना-विधापतिनगर जिला-समस्तीपुर।(03.) अक्षय कुमार उर्फ शाका 20 पिता संजय यादव गोसाई गाँव थाना-घोसवरी जिला-पटना।(04.) सुधांशु उर्फ लाला 21 पिता अनिल सिंह दौलतपुर थाना-वारसलीगंज जिला-नवादा।(05.) अभिषेक कुमार 24 पिता अशोक सिंह निपनिया थाना-फुलवड़िया जिला बेगूसराय।( 06.) रणवीर कुमार उर्फ एमपी उर्फ सुमन 20 पिता विजय कुमार सिंह शेरपुर थाना-बरबीघा जिला-शेखपुरा।
(07.) रविकांत कुमार उर्फ गोपाल 22 पिता शत्रुधनधारी सदरपुर थाना बिंद जिला-नालंदा।
(08.) चंदन केवट 20 पिता सीताराम केवट जखौल थाना बिंद जिला-नालंदा। (09.) आजाद केवट 20 पिता नंदकिशोर केवट जखौल थाना बिंद जिला नालंदा।
(10.) अमित कुमार 29 पिता बबन राम महदीपुर थाना-बिंद जिला-नालंदा।(11.) राजा कुमार 22 पिता बबन राम महदीपुर थाना बिंद जिला-नालंदा।(12.) अक्षय कुमार उर्फ आकाश कुमार उर्फ सूरज 22 पिता प्रमोद सिंह मौदाबुजुर्ग थाना-पातेपुर
( हरलोचनपुरओपी)जिला-वैशाली।(13.) गौरव कुमार 21 पिता योगेन्द्र प्रसाद बाढ़ (दयचौक) थाना-बाढ़ जिला-पटना है।
मुरारी झा का आपराधिक इतिहासः-01. मुसरीघरारी थाना कांड संख्या-183/22 दिनांक-25.10.22 धारा-392 भादवि। मुसरीघरारी थाना कांड संख्या-185/22दिनांक-27.10.22 धारा-419/420/467/468/34 भादवि।सुधांशु कुमार उर्फ लाला का आपराधिक इतिहास वारसलीगंज थाना कांड संख्या-252/18 दिनांक-22.08.18 धारा-302/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट ।वारसलीगंज थाना कांड संख्या-342/23 दिनांक-12.07.23 धारा-302/120 बी/34 भादवि । वारसलीगंज थाना कांड संख्या-34/24 दिनांक-20.01.24 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट। घोसवरी थाना कांड संख्या-12/25 दिनांक-02.02.25 धारा-309 (4) बीएनएस। बिंद थाना कांड संख्या-30/25 दिनांक-09.02.25 धारा-309 (4) बीएनएस। रणवीर कुमार उर्फ एमपी उर्फ सुमन का आपराधिक इतिहासः-बरबीघा थाना कांड संख्या-273/21 दिनांक-29.08.21 धारा-341/323/325/307/506/34 भादवि ।बरबीघा थाना कांड संख्या-284/24 दिनांक-02.07.24 धारा-354 (ए)/307/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट।रविकांत कुमार उर्फ गोपाल का आपराधिक इतिहासः-.लहेरी (नालंदा) कांड संख्या-469/21 दिनांक-14.10.21 धारा-414/34 भादवि ।बरबीघा थाना कांड संख्या-284/24 दिनांक-02.07.24 धारा-354 (ए)/307/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट।आजाद केवट का आपराधिक इतिहासः- सारे (नांलदा) कांड संख्या-206/22 दिनांक-14.11.22 धारा-414/420/467/468/471/34 भादवि।अमित कुमार का अपराधिक इतिहास :-लहेरी (नालंदा) थाना कांड संख्या-469/21 दिनांक-14.10.21 धारा-414/34 भादवि।राजा कुमार का अपराधिक इतिहस:- लहेरी (नालंदा) थाना कांड संख्या-469/21 दिनांक 14.10.21 धारा-414/34 भादवि। लहेरी (नालंदा) थाना कांड संख्या-207/22 दिनांक-29.04.22 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।
अक्षय कुमार उर्फ आकाश कुमार उर्फ सूरज का अपराधिक इतिहास :-विदुपुर वैशाली थाना कांड संख्या-56/21 दिनांक-28.01.21 धारा-395/412/120 (बी) भादवि।अभिषेक कुमार का अपराधिक इतिहास :- फुलवड़िया थाना कांड संख्या-114/22 दिनांक-09.07.22 धारा-302/120 (बी) / 34 भादवि एवं 27आर्म्स एक्ट । फुलवड़िया थाना कांड संख्या-136/23 दिनांक-20.09.23 धारा-25 (1-बी)/26 आर्म्स एक्ट।
तेघड़ा थाना कांड संख्या-299/24 दिनांक-04.09.24 धारा-126 (2)/115 (2)118/109/352/351(2)/3(5) बीएनएस एवं 25 (1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेघड़ा एसडीपीओ डा. रविन्द्र मोहन प्रसाद, बछवाड़ा थानाध्यक्ष विवेक भारती भी उपस्थित थे।


