जन- जागृति कला केंद्र रामदीरी 4 द्वारा आज जननायक कर्पूरी ठाकुर व संत रविदास जयंती समारोह का होगा आयोजन
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय में कला संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जन- जागृति कला केंद्र रामदीरी 4 का योगदान सराहनीय रहा है। कला केंद्र के माध्यम से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 फरवरी 2025 बुधवार को अपराहन के बारे में 12:00 बजे से प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर के प्रांगण में भारत रत्न से सम्मानित समाजवाद के पुरोधा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पखवाड़ा एवं संत रविदास जी की जयंती समारोह आयोजित की गई है। जिसकी जानकारी जन जागृति कला केंद्र रामदीरी 4 के सचिव नुनु लाल ठाकुर, अध्यक्षा सुचित्रा देवी एवं कोषाध्यक्ष राम पारस ठाकुर ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नंदलाल राय एवं विशिष्ट अतिथि सफापुर पंचायत के पूर्व मुखिया राम विनोद तांती होंगे। कला केंद्र रामदीरी 4 के पदाधिकारी ने कहा कि जहां एक तरफ भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष किया उनके योगदान के कारण ही बिहार राज्य के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। वही संत रविदास जी की रचनाओं में आत्मनिर्भरता, सहिष्णुता और एकता का संदेश मिलता है। इन्होंने अपनी रचनाओं में समाज से जातिवाद, भेदभाव और समाजिक असमानता के भाव को हटाकर भाईचारे और सहिष्णुता का भाव अपनाने के संदेश दिया, जिसका उस समय के लोगों पर काफी सकारात्मक असर पड़ा था। ऐसे समाज सुधारक महापुरुषों की जयंती मनाना संस्था के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस कार्यक्रम में क्षेत्र के साहित्य, कला संस्कृत, सामाजिक एवं राजनीतिक सरोकार से जुड़े लोगों के अलावे छात्र- नौजवान एवं मेहनतकशों को शामिल होने का आह्वान किया।


