Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak D M ने मटिहानी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संचालित योजनाओं का स्थलिय निरीक्षण किया

 D M ने मटिहानी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संचालित योजनाओं का स्थलिय निरीक्षण किया 


इस दौरान सभी पदाधिकारीयों को दिए आवश्यक निर्देश

सोनापुर सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश C O को दिए 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर जिला पदाधिकारी बेगूसराय, श्री तुषार सिंगला द्वारा मटिहानी प्रखंड केपंचायतों मे संचालित विभिन्न योजनाओं  का स्थालीय  निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में विधायक मटिहानी राजकुमार सिंह, उपविकास आयुक्त बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, डीसीएलआर बेगूसराय सदर, सिविल सर्जन बेगूसराय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, जिला समन्वयक, एल0एस0बी0ए0, प्रखंड विकास पदाधिकारी  मटिहानी, अंचलाधिकारी मटिहानी, कार्यक्रम पदाधिकारी मटिहानी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा रचियाही ग्राम पंचायत में कचहरी टोल के पास पंचायत सरकार भवन हेतु चयनित स्थल का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत राज रामदीरी 4 के वार्ड नंबर 9 में पोखर उड़ाही वं सौंदर्यीकरण स्थल का निरीक्षण किया गया। वहीं रचियाही बिंदटोली में खेल मैदान निर्माण के चयनित भूमि तथा वार्ड नंबर 7 में विद्यालय निर्माण हेतु चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा वार्ड नंबर 18 में राजकीय कृत उच्च विद्यालय सिहमा के प्रांगण में बनने वाले नये भवन निर्माण का जाँच किया गया तथा संबंधित पदाधिकारी को समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।  जिला पदाधिकारी श्री सिंगला द्वारा ग्राम पंचायत राज बलहपुर-1 पंचायत के महेन्द्रपुर चौक पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों से मिलकर जन समस्याओं को सुना एवं संबंधित पदाधिकारी को निराकरण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा गोरगामा पंचायत में महेन्द्रपुर से कासिमपुर होते हुए मथार तक सड़क निर्माण  करवाने हेतु स्थालीय निरीक्षण किया गया। 


साथ ही सोनापूर पंचायत अंतर्गत अतिक्रमित सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त  करवाने का निदेश अंचलाधिकारी को दिया गया 


निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विभागों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया। जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकरी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा मटिहानी प्रखंड अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का प्रगति से संबंधित समीक्षा किया गया एवं इस दौरान सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी उनकी समस्याएं सुनी गई एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अविलंब जाँच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom