Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak सीपीआई के सक्रिय सदस्य व अवकाश प्राप्त शिक्षक के निधन से शोक ,दी गई श्रद्धांजलि ।

 सीपीआई के सक्रिय सदस्य व अवकाश प्राप्त शिक्षक के निधन से शोक ,दी गई श्रद्धांजलि ।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पंचायत बरौनी 3 के बरियारपुर निवासी राम पदार्थ सिंह की असमयिक  निधन हो गया । 78 वर्षीय राम पदार्थ सिंह लखीसराय मिडिल हाई अवकाश प्राप्त शिक्षक थे। उन्होंने बुधवार की रात्रि अपने निवास  पर अंतिम सांसें  ली और इस दुनिया को अलविदा कह गए । दिवंगत राम पदार्थ सिंह  अपना पूरा जीवन  शिक्षा और सामाजिक कार्य के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में सक्रिय से रूप से जुड़े रहे। निधन की सूचना मिलते ही तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह,किसान नेता दिनेश सिंह, अंचल मंत्री परमानंद सिंह, एटक नेता जुलम सिंह, विधायक प्रतिनिधि हरेराम सिंह पूर्व मुखिया राम रतन सिंह , गौरा 3 के शाखा मंत्री रामबालक सिंह बड़कू , नौजवान संघ के मोहम्मद सिराज, भोला सिंह आदि नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल माला देकर व पार्टी का लाल झंडा ओढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। विधायक राम रतन सिंह  ने  शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इनका जाना एक युग का अंत हो जाने के बराबर है क्योंकि पूरा जीवन इन्होंने शिक्षक के साथ ही समाज की सेवा में समर्पित कर दिया ।

वही किसान नेता दिनेश सिंह   एवं अंचल मंत्री परमानंद सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा  कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता राम पदार्थ सिंह का निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है जिसका निकट भविष्य में पूर्ति संभव नहीं है। वे किसानों के हितैषी एवं   हमेशा गरीबों, वंचितों, मेहनतकशों की आवाज बनकर संर्घष करते रहे। आज उनके इस दुनिया से जाने के बाद महरूम महसूस कर रहे हें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom