बेगूसराय में डीआईजी के एक आदेश पर बदमाशों में मचा हड़कंप: पुलिस को दे दी कार्रवाई की खुली छूट।
डीआईजी आशीष भारती ने अवैध बालू खनन करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। अवैध खनन में लिप्त बदमाशों की संपत्ति जप्त की जाएगी।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
डीआईजी आशीष भारती ने साफ-साफ चेतावनी देते हुए कहा कि बालू खनन व संगठित अपराध को लेकर पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति है। नए प्रविधानों के तहत अवैध खनन में संलिप्त बदमाशों की संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके लिए सभी थाना को कम से कम एक अपराधी की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। डीआईजी ने मुफस्सिल थाना का निरीक्षण किया मुफस्सिल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अपराध नियंत्रण, संचिका संधारण, लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। वही, निरीक्षण के क्रम में पाई गई कमियों को सुधारने की चेतावनी दी गई है। निरीक्षण के क्रम में भूमि-भवन समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए थाना भवन व आस-पास साफ-सफाई रखने व मालखाना के प्रदर्श के निष्पादन व बेहतर रखरखाव का निर्देश दिया गया है। डीआईजी के मुफस्सिल थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने गाड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया। डीआईजी ने थाने में किया निरीक्षण डीआईजी आशीष भारती ने मुफस्सिल थाना के महिला डेस्क, सीसीटीएनएस, संधारित संचिकाओं का निरीक्षण किया। वही, महत्वपूर्ण लंबित कांडों की समीक्षा के क्रम में पुलिस पदाधिकारियों को कार्यों का मूल्यांकन भी किया है।काम के आधार पर पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।


