बिहार कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी का सम्मान समारोह ।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
पूर्व नगर विधायक श्रीमती अमिता भूषण क़े नेतृत्व में मंगलवार को बेगूसराय में बिहार कांग्रेस क़े नव नियुक्त प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा, विधानसभा पार्षद मदनमोहन झा सहित प्रदेश से आये दर्जनों नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता काफी देर से इन नेताओं क़े स्वागत में ख़डी रही। नेताओं क़े काफ़िले क़े पहुँचते ही ढ़ोल नगाडों क़े साथ इन कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों क़े साथ इन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। हरहरमहादेव चौक पर इस स्वागत क़े बाद सभी कार्यकर्ता नारों क़े साथ काफ़िले में शामिल होकर कांग्रेस भवन पहुंचे जहाँ इन नेताओं का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। बेगूसराय जिले क़े कार्यक्रम क़े पश्चात अलका लाम्बा बीरपुर प्रखंड क़े पकडी गाँव पहुंची जहाँ महिला कांग्रेस का कार्यक्रम नारी न्याय संवाद किया गया। कार्यक्रम में अलका लाम्बा, अमिता भूषण ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं क़े हित में पूर्व में किये गये कार्यक्रमों को लोगों क़े सामने रखते हुए भविष्य में कांग्रेस की योजनाओं को रेखांकित किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह, विधान पार्षद राजीव कुमार,कुमार रत्नेश टुल्लू, विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल, जय प्रकाश गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष गायत्री देवी, ओमप्रकाश सिंह, मिथिलेश सिंह, सावर कुमार अमित कुमार, हीरा झा, संजीव सिंह, विजय सिंह, धर्मराज सहनी, आभाष झा, कमलेश कंचन, सच्चिदानंद सिंह, मुकेश प्रियदर्शी, जावेद जाफरी, शिवम् गौतम, मो जावेद, आनंद प्रेम, सुधीर सिंह, सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।



