यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में धर्मेंद्र ने लहराया सफलता का परचम
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है, इसका बेहतरीन उदाहरण बना है तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद तेघड़ा वार्ड 7 के धर्मेंद्र कुमार, जिन्होंने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। धर्मेंद्र ने इतिहास में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, स्वयं घर पर रहकर पढ़ाई की और सफलता प्राप्त की। वे बेगूसराय प्रखंड अंतर्गत राहाटपुर बरियारपुर निवासी सेवा निवृत शिक्षक अशोक कुमार सिंह और सेवानिवृत शिक्षिका बीना देवी के पुत्र हें। सामान्य कोटि से सफलता पाकर उन्होंने युवाओं के लिए मिसाल पेश की। सफलता का श्रेय धर्मेंद्र ने अपनी लगन और मेहनत तथा अपने माता-पिता के स्नेह तथा गुरुजनों का आशीर्वाद का प्रतिफल बताया है। बता दें कि बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उनका सपना है। धर्मेंद्र ने बताया कि बचपन से ही उसकी पढ़ाई में विशेष रुचि थी और उन्होंने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी। उनकी सफलता से परिवार और चाहने वालों शुभचिंतकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर सेंट पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार सिंह, पूर्व सैनिक सह पूर्व सैनिक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष साकेत कुमार, विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा, प्रखंड लोक शिक्षा समिति के सचिव अशोक कुमार ठाकुर, मध्य विद्यालय दीनदयालपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार सिंह, जन चेतना मंच के सचिव पवन ठाकुर, अध्यक्ष सह शिक्षाविद ब्रह्मदेव पासवान, मजदूर संघ के नेता रविंद्र कुमार, साहित्यकार कौशल किशोर राय, प्रगतिशील किसान हरेराम सिंह, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार राय, शिव कुमार सिंह, T.T विजय नारायण तिवारी, चंद्रशेखर राय उर्फ बौआ, प्रवीण कुमार ,शिव कुमार सिंह, रवि शंकर कुमार, आदि ने बधाई दी है।


