Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak 90 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं की जांच पूरी, 338 मृत मतदाता चिह्नित

 90 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं की जांच पूरी, 338 मृत मतदाता चिह्नित


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/ बेगूसराय 

तेघड़ा: आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 90 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं की जांच का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम 25 फरवरी 2025 तक निर्धारित था, लेकिन निर्वाचन अधिकारियों और बीएलओ की सक्रियता के चलते इसे समय से पूर्व ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

इस जांच प्रक्रिया में कुल 1279 मतदाताओं का सत्यापन किया गया, जिनमें से 338 मतदाता मृत पाए गए। इसके अलावा, 98 मतदाताओं के आयु में सुधार हेतु आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें नियमानुसार संशोधित किया जा रहा। सत्यापन कार्य के दौरान उन मतदाताओं को प्रमाणित किया गया, जिनकी उम्र 90 वर्ष या उससे अधिक थी।

इस अभियान का नेतृत्व एसडीओ राकेश कुमार ने किया, जिसमें तेघड़ा, बरौनी बीडीओ सहित सभी बीएलओ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। सत्यापन के दौरान ऐसे मतदाताओं की भी पहचान की गई, जिनकी उम्र 90 वर्ष से अधिक है।लेकिन अब वे उस क्षेत्र में निवास नहीं कर रहे हें।

एसडीओ राकेश  ने कहा कि इस सत्यापन अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिहीन बनाना है, जिससे चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के सुधार हेतु आवेदन प्राप्त हुए हें।उन्हें प्राथमिकता के आधार पर  संधारित  किया जा रहा ताकि वे आगामी चुनाव में बिना किसी समस्या के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

एसडीओ राकेश कुमार ने बीडीओ, बीएलओ और अन्य संबंधित अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि  टीम ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ इस कार्य को समय से पहले पूरा किया। उन्होंने निर्वाचन संबंधित अन्य कामों में भी आगे इसी तरह टीम भावना के साथ काम करने की नसीहत दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom