Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak सिमरियाधाम से निकाली गई क्लश शोभा यात्रा ।

 सिमरियाधाम से निकाली गई क्लश शोभा यात्रा ।


सच आज तक संवाददाता यदुनंदन जी कि रिपोर्ट

 बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बथौली गांव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा-अर्चना, अराधना, दान, महादान के साथ प्राण प्रतिष्ठा शास्त्र सम्मत व विधि-पूर्वक पांच दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन समस्त बथौली पंचायत वासियों द्वारा किया जा रहा है। जिसका श्रीगणेश करते हुए सर्वप्रथम बथौली पंचायत के जगदम्बा स्वरुपा 501कन्याओं ने उपवास में रहकर व दृढ़ संकल्प के साथ नेम व्रत पूर्वक आचार्य द्वारा आवाहित कन्याओं ने देवताओं को साक्षी मानकर गंगा स्नान के साथ क्लश में गंगा जल भरकर खुले पांव सिमरिया धाम की रेतीली बालू, सड़क की कंक्रीट पर चलकर भ्रमण किया। क्लश शोभा यात्रा सिमरिया धाम से राजेंद्र सेतू स्टेशन, एनटीपीसी बरौनी थर्मल, चकिया, बीहट के रास्ते जीरोमाइल गोलम्बर होते हुए पपरौर, सिंगदाहा, बथौली रेलवे क्रासिंग पारकर बथौली गांव में प्रवेश करते हुए अनुष्ठान स्थल बथौली चौक होते हुए बखतपूर, हामोडीह, सुल्तानपुर होते हुए समस्त बथौली पंचायत का भ्रमण कर अनुष्ठान स्थल बथौली चौक पहुंचा। जहां विधि-विधान के साथ क्लश को रखा गया। जहां प्रसिद्ध आचार्यों द्वारा पांच दिवसीय अनुष्ठान कार्य आरम्भ किया गया। यात्रा एवं महाशिवरात्रि पूजा महोत्सव के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय अनुष्ठान कार्य के सफलता को लेकर समस्त बरौनी प्रखण्ड वासियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा मिडिया बंधुओं से सहयोग की अपील की। बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बथौली चौक अवस्थित शिव मंदिर का पुनर्निर्माण के साथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवलिंग स्थापित किया जा रहा है। जिसको लेकर 24 से 26 फरवरी तक देवाधिदेव महादेव पूजा, 27-28 फरवरी को महामंत्र सीताराम नाम अखण्ड संकृतण एवं सत्यदेव स्वामी जी महाराज का पूजनोत्सव के साथ पवित्र अनुष्ठान सम्पन्न होगा। मौके पर बरौनी थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजन कुमार ठाकुर, जीरोमाइल सहायक थाना अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार, संजय कुमार यादव, उमेश यादव, पप्पु पासवान, जनार्दन तांती  संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom