जनप्रतिनिधियों की सम्मान और सुरक्षा के साथ ही क्षेत्र की सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित: राजीव कुमार सम्मान समारोह में पहुंचे विधान परिषद राजीव कुमार
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सहूरी पंचायत के राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि( V I P) के जिला अध्यक्ष जय जय राम राय ने की। जबकि, मंच संचालन समाजसेवी सह कांग्रेस नेता नित्यानंद सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार ने कहा कि सहयोग और स्नेह के बल पर राजनीति तक की सफर तय किया हूं। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान और सुरक्षा,भत्ता, बीमा आदि कई सवालों को लेकर विधान परिषद में आवाज बुलंद किया गया है। और सफलता भी मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान ही मेरा सम्मान है। उन्होंने विकास की चर्चा करते हुए कहा कि विधायक के बराबर फंड सरकार द्वारा विकास मद में दिया जाता है, 11 विधानसभा क्षेत्र है। जहां समानता के आधार पर खर्च करना पड़ता है। मौके पर विधान परिषद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल बाबा एवं मजदूर संघ के नेता रविंद्र कुमार ने कहा कि हर हाल में लोगों को अपने विकास के लिए खुद संकल्पित होना होगा। खुद जगेंगे तो दूसरों का नींद तोड़ेंगे। विकास के लिए हमें अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। कार्यक्रम में आए जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी बातों को रखा। पंचायत प्रतिनिधियों के अतिरिक्त कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। मौके पर मुखिया प्रमिला देवी, वार्ड सदस्य रीता देवी, गोरेलाल साह,धर्मेंद्र पासवान ,दीनबंधु,राम भज्जो सिंह आदि मौजूद थे।



