थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
एसपी मनीष कुमार एवं डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के निर्देश के आलोक में बुधवार को तेघड़ा थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार चौक, नेशनल हाईवे 28 चौक , गौड़ा पेट्रोल पंप ,सहित कई मुख्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं कई वाहनों के कागजात में त्रुटि एवं यातायात नियम का पालन नहीं करने के आरोप में जुर्माना वसूला गया। थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि बढ़िया अधिकारियों के निर्देश पर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रतिदिन थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। वाहन चेकिंग अभियान में सब इंस्पेक्टर ऋषिकांत कुमार, एस आई नवीन कुमार, मनीष कुमार के अलावे विभिन्न पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं टाइगर पुलिस की सक्रिय भूमिका देखी गई।




