यूनिक सरस्वती पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
सरस्वती पूजा के अवसर पर बुधवार को यूनिक सरस्वती पूजा गौर 1 के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ ही बाल प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। समापन अपराहन के 4:00 किया गया। मौके पर सफल छात्र छात्राओं के बीच पूजा समिति द्वारा पुरस्कार वितरण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एकल नृत्य के तहत राम आएंगे..., लुका-छुपी बहुत हुई..., तेरे वास्ते पलक से..., एक तुम ही है यारा... समेत अन्य रिकॉर्डिंग गीतों पर छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रस्तुति दी। इसके अलावा संदेशे आते हैं..., देश रंगीला-रंगीला... गीत पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अरे द्वार पालों कन्हैया से कह दो... गीत पर झांकी भी प्रस्तुत की। वहीं छात्र-छात्राओं के बीच लंबी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, जलेबी रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, गणित दौड़, घड़ा फोड़ समेत अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। मौके पर कमेटी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, सुजीत कुमार, अमित कुमार, सौरभ कुमार, राहुल कुमार ,विकास कुमार, धर्मवीर कुमार ,वीरेंद्र कुमार गुड्डू ,सोनू कुमार ,पंकज कुमार आदि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार खेलने से भी मानसिक व शारीरिक रूप से तंदुरुस्ती मिलती है। सभी बच्चे खेल के साथ साथ पढ़ाई भी मन लगाकर करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के दौरान राजलक्ष्मी कुमारी, परिधि कुमारी, कनिका कुमारी, अर्चना कुमारी, अभिषेक कुमार, नवनीत कुमार, अंकित कुमार,समेत दर्जनों विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किया।


