खाद्यान्न के लिए भटक रहे राशन कार्डधारी।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/बेगूसराय
5 दिनों से डीलरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते अब खाद्यान्न के लिए राशन कार्ड धारी भटक रहे हें। जिला समेत तेघड़ा के जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर ताला लटका हुआ है। खाद्यान्न लेने जन वितरण प्रणाली की दुकान पर पहुंचे गौरा एक की भूलो देवी, बबीता देवी, रधिया देवी समेत अन्य लाभुकों ने बताया कि उन लोगों को समय से खाद्यान्न नहीं मिलेगा तो घर का चुल्हा कैसे जलेगा।
बता दें कि गुजरात सरकार की तर्ज पर डीलरों को प्रतिमाह 30 हजार रूपया मानदेय देने, प्रति क्विटल 300 रूपया डीलर मार्जिन मनी देने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर बिहार प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले तेघड़ा प्रखंड के सभी डीलर 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हें। वहीं प्रतिदिन तेघड़ा खाद्यान्न गोदाम के समक्ष संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। प्रदर्शन करते हुए डीलरों ने कहा, सरकार उनके साथ हरेक बार वादा खिलाफी करती आ रहा
*खाद्यान्न के उठाव से लेकर वितरण तक का काम ठप*
बिहार राज्य प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गंगाधर झा, जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जबतक उनकी आठ सूत्री मांगों को मंजूर नहीं किया जाता है वे लोग बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे। खाद्यान्न का उठाव से लेकर वितरण का काम पूरी तरह से ठप रहेगा। डीलरों ने कहा कि सरकार उनके साथ हरेक बार वादा खिलाफी करती आ रही है। इस बार वे लोग आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हें ।अन्य मांगों में जन वितरण प्रणाली के अनुकंपा में 58 वर्ष की बाध्यता समाप्त करने, विक्रेता के साथ लाभुकों की सम्बद्धता में एकरूपता के तहत समानुपातिक रूप से खाद्यान्न का आवंटन करने, गुणवत्ता पूर्ण खाद्यान्न देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। डीलर्स एसोसिएशन के अनुमंडल अध्यक्ष पवन पासवान, प्रखंड सचिव चंद्र किशोर सिंह, संगठन मंत्री राम प्रकाश मोची, धरना के संयोजक प्रवीण कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, उपसचिव बंसीलाल सिंह, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण कुमार समेत अन्य डीलरों ने बताया कि जिले में डीलरों की कुल संख्या 1547, कार्डधारी की संख्या 6 लाख 26 हजार के करीब है। जिले के करीब 25 लाख 49 हजार लोग खाद्यान्न योजना के लाथार्थी हें।


