Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बरौनी सहकारी शीत भंडार लि० 2000 mt क्षमता विस्तार शीत भंडार का हुआ उद्घाटन

 बरौनी सहकारी शीत भंडार लि०  2000 mt क्षमता विस्तार शीत भंडार का हुआ उद्घाटन

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

समेकित सहकारी विकास परियोजना बेगूसराय अंतर्गत बरौनी सहकारी शीत भंडार लिमिटेड का 2000 Mt क्षमता विस्तार तथा 4000 mt पुराने शीत भंडार का  जिर्णोद्धार का विधिवत उद्घाटन बुधवार को जिला पदाधिकारी तुषार सिंगल एवं निर्देशक एन सी डीसी के श्वेता कुमारी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया 

 इस अवसर जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि 1979 से यह सहकारी शीत भंडार लिमिटेड इस क्षेत्र के किसानों के आलू के रखरखाव एवं  किसानों के सुविधाओं के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सेवा के लिए  अलग पहचान बना हुआ है। अब आधुनिक उपकरणों के साथ नए सिरे से जिर्णोद्धार एवं 2000 mt क्षमता विस्तार से यहां के हजारों किसान इससे लाभान्वित होंगे । आसपास के प्रखंड  के प्रगतिशील किसानों को भी काफी सहूलियत होगी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। ये बरौनी सहकारी शीत भंडार लिमिटेड  मील का पत्थर साबित होगा। वहीं विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि क्षमता विस्तार होने से अब  क्षेत्र के हजारों किसानों को फायदा होगा। किसान अपने आलू उत्पादन  को सुरक्षित रख पाएंगे। अपने मुताबिक अच्छे कीमत पर बाजार में बेच सकेंगे। इससे किसानों को आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा। वही एन सी डीसी टीसी पटना के श्वेता कुमारी ने कहा कि आज उत्तर बिहार में सबसे आधुनिक एवं उच्च क्षमता का यह बरौनी सहकारी शीत भंडार लिमिटेड यहां के प्रबंधन एवं प्रशासनिक  दृढ़  इच्छा शक्ति तथा किसानों के संघर्ष का नतीजा है । अब  क्षेत्र के किसान टमाटर, आलू, दही ,पनीर, फल सब्जी सहित कई तरह की उत्पादन का भंडारण कर सकते हें।, जिससे पीक सीजन के दौरान उन्हें बेहतर बाजार मूल्य मिल सकेगा।  जिससे पूरे अनुमंडल के किसानों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरौनी सहकारी शीत भंडार लिमिटेड के अध्यक्ष भोला सिंह ने किया। जबकि मंच संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सच्चिदानंद पाठक के द्वारा किया गया। अध्यक्ष भोला सिंह द्वारा प्रगति प्रतिवेदन के साथ ही वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। वहीं सचिव परमानंद सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत भाषण किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों को अंग वस्त्र, पुष्प की गुच्छा, डायरी ,कलाम एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, तेघड़ा नगर के पूर्व मुख्य पार्षद नसीमा खातून ,प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान,  प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू के अविनाश कुमार, भाजपा के राजेश कुमार गुड्डू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री परमानंद सिंह, कार्यालय सचिव रविंद्र कुमार, किसान नेता दिनेश सिंह, प्रबंध कार्यकारिणी के चंद्रकेतु प्रसाद सिंह, भूषण महतो,जय गणेश चौरसिया, रामनाथ पासवान, प्रगतिशील किसान नवीन कुमार सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा, शशि शेखर राय सहित क्षेत्र के भारी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom