प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिला 2 लाख का चेक ।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट
बरौनी। भारतीय स्टेट बैंक बरौनी शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत गुरुवार को लाभार्थी के खाते में ₹2 लाख का चेक प्रदान किया गया। भारतीय स्टेट बैंक बरौनी के शाखा प्रबंधक श्री आनंद कुमार ने बताया कि तेघरा प्रखंड के चिल्हाय निवासी प्रमोद पासवान की पत्नी रेणु देवी के सर्प दंश से मौत होने पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत मृतक के पति को ₹2 लाख का चेक एसबीआई बरौनी शाखा द्वारा प्रदान किया गया । प्रबंधक ने बताया की रणू देवी प्रधानमंत्री जीवन बीमा जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 436 वार्षिक बीमा के रूप में सी एस पी शाखा प्रबंधक चिल्लहाय अजय कुमार के यहां जमा की जाती थी परंतु इसी बीच 25 मई 2024 को रेणु देवी की मौत सर्प दंश के कारण हो गया। घटना की जानकारी एसबीआई शाखा बरौनी को दी गई। वहीं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित आवश्यक कागजात के जांचोंपरांत एसबीआई शाखा बेगूसराय के वित्तीय प्रबंधक समावेशन नवीन कुमार मिश्रा के उपस्थिति में एसबीआई बरौनी द्वारा प्रमोद पासवान को ₹2 लाख का चेक प्रदान किया गया। इस संबंध में श्री झा ने बताया कि बहुत कम प्रीमियम की राशि जमा करने से किसी प्रकार की दुर्घटना या मौत पर गरीब व्यक्ति को लाभ मिल सकता है । इस अवसर पर जिला समन्वयक वेदाबाग सिस्टम के मनीष कुमार राकेश कुमार पाठक आदि उपस्थित थे ।


