Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak कॉमरेड दयानंद साह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित। बोलता बिहार न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट तेघड़ा /बेगूसराय काॅमरेड दयानंद साह के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे की उद्घोष के साथ तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बजलपूरा गाॅंव में काॅ दयानंद साह के श्राद्ध कर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई। इस अवसर पर सर्वप्रथम कॉ दयानंद साह के तैल चित्र पर तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह,ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रसाद सिंह,पार्टी के राज्य परिषद सदस्य चंद्र भूषण सिंह उर्फ जुल्म सिंह,अंचल मंत्री परमानंद सिंह,जिला परिषद सदस्य सनातन सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भाविनी श्रद्धांजलि दी । बीहट इप्टा के कलाकार द्वारा ले लो लाल सलाम का क्रांतिकारी गीत के साथ ही अन्य जनवादी गीत पेश किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता बजलपूरा शाखा के शाखा मंत्री दिनेश सिंह ने किया जबकि मंच संचालन गौरा-5 के शाखा मंत्री महेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामरतन सिंह ने कॉ दयानंद साह और उनके पिताजी स्वर्गीय मुंशी साह को पार्टी संस्थापक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए मौजूदा मोदी सरकार की किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए देश और प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक संकट से मुकाबले के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि जब नमक 1 रूपया किलो बिक रहा था,तो गेहूं की कीमत 11 रु किलो था। आज नामक 28 रुपए किलो बिक रहा है और गेहूं विगत वैशाख महीने में 22 से 23 रू किलो ही बिका। नमक के अनुपात में गेहूं की कीमत 308 रु किलो होना चाहिए था। यदि गेहूं का दाम नमक के अनुपात में बढ़ता तो गांव स्वर्ग बन जाता। चुकि नमक टाटा बनाता है,तो उसकी कीमत 28 गुणा बढा और गेहूं किसान-मजदूर पैदा करते है।इसलिए उसकी कीमत मात्र दो गुणा ही बढा। इसलिए गांव के गरीब और गरीब होते गए। अमीर लोग मालामाल हो गए। इस लुट की चाल को आम लोग नहीं समझे,इसलिए मोदी सरकार और गोदी मीडिया दिन रात हम लोगों को सिर्फ धार्मिक उन्माद,हिंदू मुसलमान और पाकिस्तान-बांग्लादेश की बात कर समाज में नफरत फैलाती है। ताकि गरीब आपस में बॅंटे रहे और मोदी के मित्र अंबानी-अडानी मालामाल होते रहे। सभी बड़े लुटेरे जो हमें दरिद्र बना रहे हें।वे सभी हिंदू ही हें। इसलिए उसको बचाने हेतु ये लोग मुसलमानों से खतरे की बात करते हें।दिल्ली चुनाव में मोदी सरकार ने थैली,गुंडा,पुलिस प्रशासन और चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को दफना कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। दिल्ली का रिहर्सल आने वाले दिनों में बिहार में भी लागू करने की उनकी कोशिश होगी।उनके इस मनसूबे को चकनाचूर करने के लिए अभी से हमें तैयारी शुरू करनी होगी। तभी कॉ दयानंद साह के अरमानों को हम पूरा कर सकते हें। इस अवसर पर चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि जब तक रामेश्वर भवन तेघड़ा में स्थित है,दयानंद साह को भुलाया नहीं जा सकता। रामेश्वर भवन का एक-एक ईट दयानंद साह ने हीं जोड़कर खड़ा किया था।अंचल मंत्री परमानन्द सिंह और जिला परिषद सदस्य सनातन सिंह,चकदाद- मधुरापुर के शाखा मंत्री मणी भूषण सिंह, तेघड़ा-3 के शाखा मंत्री बड़कु सिंह,मुसहरी शाखा मंत्री चंद्रशेखर राय,छात्र नेता मो हसमत, नौजवान नेता मो सिराज,शिक्षाविद हरदेव महतो,गोविंद रजक,कौशल सिंह और वेदानंद मिश्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दर्जनों नौजवानों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें काॅ दयानंद साह के पुत्र और भाई के हाथों में विधायक राम रतन सिंह ने झंडा सौपा। प्रदीप साह ने कहा कि मेरे दादाजी और पिताजी ने जीवनभर जिस झंडे को कंधे से लगाकर आगे बढ़ते रहे,उसे मैं कभी झुकने नहीं दूंगा।काॅ चंद्र भूषण सिंह ने सभी सदस्यों को पार्टी सदस्यता की शपथ दिलाई।

 कॉमरेड दयानंद साह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय                 

काॅमरेड दयानंद साह के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे की उद्घोष के साथ तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बजलपूरा गाॅंव में काॅ दयानंद साह के श्राद्ध कर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई। इस अवसर पर सर्वप्रथम कॉ दयानंद साह के तैल चित्र पर तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह,ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रसाद सिंह,पार्टी के राज्य परिषद सदस्य चंद्र भूषण सिंह उर्फ जुल्म सिंह,अंचल मंत्री परमानंद सिंह,जिला परिषद सदस्य सनातन सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भाविनी श्रद्धांजलि दी ।  बीहट इप्टा के कलाकार द्वारा ले लो लाल सलाम का क्रांतिकारी गीत के साथ ही अन्य जनवादी गीत पेश किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता बजलपूरा शाखा के शाखा मंत्री दिनेश सिंह ने किया जबकि मंच संचालन गौरा-5 के शाखा मंत्री महेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामरतन सिंह ने कॉ दयानंद साह और उनके पिताजी स्वर्गीय मुंशी साह को पार्टी संस्थापक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए मौजूदा मोदी सरकार की किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए  देश और प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक संकट से मुकाबले के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि जब नमक 1 रूपया किलो बिक रहा था,तो गेहूं की कीमत 11 रु किलो था। आज नामक 28 रुपए किलो बिक रहा है और गेहूं विगत वैशाख महीने में 22 से 23 रू किलो ही बिका। नमक के अनुपात में गेहूं की कीमत 308 रु किलो होना चाहिए था। यदि गेहूं का दाम नमक के अनुपात में बढ़ता तो गांव स्वर्ग बन जाता। चुकि नमक टाटा बनाता है,तो उसकी कीमत 28 गुणा बढा और गेहूं किसान-मजदूर पैदा करते है।इसलिए उसकी कीमत मात्र दो गुणा ही बढा। इसलिए गांव के गरीब और गरीब होते गए। अमीर लोग मालामाल हो गए। इस लुट की चाल को आम लोग नहीं समझे,इसलिए मोदी सरकार और गोदी मीडिया दिन रात हम लोगों को सिर्फ धार्मिक उन्माद,हिंदू मुसलमान और पाकिस्तान-बांग्लादेश की बात कर समाज में नफरत फैलाती है। ताकि गरीब आपस में बॅंटे रहे और मोदी के मित्र अंबानी-अडानी मालामाल होते रहे। सभी बड़े लुटेरे जो हमें दरिद्र बना रहे हें।वे सभी हिंदू ही हें। इसलिए उसको बचाने हेतु ये लोग मुसलमानों से खतरे की बात करते हें।दिल्ली चुनाव में मोदी सरकार ने थैली,गुंडा,पुलिस प्रशासन और चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को दफना कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। दिल्ली का रिहर्सल आने वाले दिनों में बिहार में भी लागू करने की उनकी  कोशिश होगी।उनके इस मनसूबे को चकनाचूर करने के लिए अभी से हमें तैयारी शुरू करनी होगी। तभी कॉ दयानंद साह के अरमानों को हम पूरा कर सकते हें। इस अवसर पर चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि जब तक रामेश्वर भवन तेघड़ा में स्थित है,दयानंद साह को भुलाया नहीं जा सकता। रामेश्वर भवन का एक-एक ईट दयानंद साह ने हीं जोड़कर खड़ा किया था।अंचल मंत्री परमानन्द सिंह और जिला परिषद सदस्य सनातन सिंह,चकदाद- मधुरापुर के शाखा मंत्री मणी भूषण सिंह, तेघड़ा-3 के शाखा मंत्री बड़कु सिंह,मुसहरी शाखा मंत्री चंद्रशेखर राय,छात्र नेता मो हसमत, नौजवान नेता मो सिराज,शिक्षाविद हरदेव महतो,गोविंद रजक,कौशल सिंह और वेदानंद मिश्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दर्जनों नौजवानों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें काॅ दयानंद साह के पुत्र और भाई के हाथों में विधायक राम रतन सिंह ने झंडा सौपा। प्रदीप साह ने कहा कि मेरे दादाजी और पिताजी ने जीवनभर जिस झंडे को कंधे से लगाकर आगे बढ़ते रहे,उसे मैं कभी झुकने नहीं दूंगा।काॅ चंद्र भूषण सिंह ने सभी सदस्यों को पार्टी सदस्यता की शपथ दिलाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom