ई- ग्राम कचहरी पोर्टल की जानकारी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित तेघड़ा प्रखंड एवं बछवाड़ा प्रखंड अन्तर्गत सभी ग्राम कचहरी के सरपंच,उप सरपंच, न्यायमित्र, कचहरी सचिव, पंचायत कार्यपालक सहायक का पांचवें दिन का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नव निर्मित जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बेगूसराय में दिनांक 27 फरवरी गुरुवार को सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत संसाधन केंद्र बेगूसराय के नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार ने आगत प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए किया। तेघड़ा प्रखंड के प्रशिक्षक आशुतोष सिंह हाॅल संख्या -1 में एवं बछवाड़ा प्रखंड के प्रशिक्षक शशि ठाकुर हाॅल संख्या -2 में प्रतिभागियों को बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 106 के अन्तर्गत प्राप्त दाण्डिक अधिकारिता भारतीय दंड विधान की कुल 44 धाराओं में हुए बदलाव नयी भारतीय न्याय संहिता 2023 पर विस्तृत से जानकारी दिया गया। बिहार देश का इकलौता राज्य है जहां की ग्राम कचहरी में बहुत कम समय में सर्वाधिक मामलों निष्पादित किया गया है और ग्रामीण जनमानस में एक विश्वास भी किया है। बिहार की ग्राम कचहरी ग्रामीण गरीब जनता को उनके गांव में ही सस्ता,शुलभ, त्वरित और निशुल्क न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। BPM रवि कुमार ने इ-ग्राम कचहरी पोर्टल पर सभी आवेदन को आन लाइन कैसे किया जाए इस पर विस्तृत रूप से जानकारी दिया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत संसाधन केंद्र बेगूसराय के , BAFराजीव कुमार, BF अविनाश कुमार, ने उपस्थित प्रतिभागियों को ग्राम कचहरी की कुशल संचालन करने पर जानकारी दिए। मौके पर अधिवक्ता अशोक कुमार ठाकुर, मनोज कुमार, तेघड़ा प्रखंड कार्यपालक सहायक अंजनी कुमारी ,सरपंच राजेंद्र सिंह, सुमित्रा देवी,चांदनी कुमारी, सचिव अनिल कुमार, सोनिया कुमारी, पार्वती कुमारी सहित अन्य प्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद थे।


