पंचतत्व में विलीन हुई वार्ड सदस्या गायत्री देवी, बड़े पुत्र ने नम आंखों से दी मुखाग्नि ।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा एक पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी व बाजार के मुख्य पुरोहित राधे मिश्रा की धर्मपत्नी व वार्ड सदस्या स्मृति शेष गायत्री देवी का निधन बुधवार की रात्रि उनके गौरा स्थित आवास पर हो गया वे लगभग 62 वर्ष की थी कुछ ही दिनों से वे बीमार चल रही थी।जिनका इलाज चल रहा था। बुधवार की रात्रि अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हुआ और वे इस दुनिया को अलविदा कह गई । उनके निधन से गौरा एक, बजलपुरा सहित पूरे क्षेत्र के अंदर शोक की लहर फैल गई। उनके पार्थिव शरीर के दर्शनार्थ हेतु उनके आवास पर अंतिम दर्शन को लेकर शुभचिंतकों का भीड़ उमड़ पड़ा। उनके शव यात्रा गुरुवार को 11:00 बजे उनके आवास से निकाली गई। जहां पूर्व सरपंच चंद्रमणि कुमार, डॉक्टर शंभू पोद्दार, वार्ड सदस्य योगेंद्र पासवान ,दीपक कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला देकर श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को गंगा घाट पर उनके बड़े पुत्र धर्मेंद्र कुमार पाठक उर्फ पप्पू ने अपनी दिवंगत माता को मुखाग्नि दी और उनका पार्थिव काया पंचतत्व में विलीन हो गया। पूर्व मुखिया सह मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हेमंत कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गायत्री देवी ने एक कुशल गृहिणी के रूप में पारिवारिक दायित्व के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक जिम्मेदारी का भी व खूबी निर्वाह किया जिसका प्रतिफल उनके पुत्र- पुत्री एवं पौत्र सहित पूरा भरा पुरा परिवार सर्वश्रेष्ठ परिवार के रूप में पहचान है। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री सहित भरे पूरे परिवार छोड़ गई ।



