Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak पूर्व नगर विधायक अमिताभ भूषण ने अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

 पूर्व नगर विधायक अमिताभ भूषण ने अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का  वितरण किया।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय सदर की पूर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण अपने नियमित क्षेत्रभ्रमण कार्यक्रम क़े तहत आज सदर प्रखंड क़े जिनेदपुर पंचायत अंतर्गत जिनपुर मुशहरी में  अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात की। ज्ञात हो कि कल यहाँ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना क़े तहत लगभग ग्यारह अत्यंत गरीब   परिवारों क़े घर जलकर स्वाहा हो गया था। इन परिवारों में ज्यादातर परिवार अत्यंत निम्न आय वर्ग क़े हें। पीड़ित परिवारों में से एक सुरेंद्र सदा ने पूर्व विधायक से बताया क़ि उनकी बेटी की शादी पूर्व निर्धारित थी और इस अग्निकांड ने उनका सबकुछ छीन लिया। श्रीमती भूषण ने उन्हें अपनी ओर से आर्थिक मदद किया। साथ ही अन्य पीड़ित परिवारों क़े बीच भी जरूरी  सामग्री और आर्थिक मदद उपलब्ध कराया। श्रीमती भूषण ने स्थानीय प्रशासन से तत्काल बात करते हुए पीड़ित परिवारों को अविलम्ब सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इससे पूर्व  श्रीमती भूषण रामदीरी, बीरपुर प्रखंड क़े विभिन्न गांव, नगर निगम क़े विभिन्न वार्ड में लोगों क़े सुख दुख में शामिल हुई। इस दौरान अमिता भूषण जी क़े साथ मुखिया सरोज राय, पैक्स अध्यक्ष बलबंत राय, सरपंच विजय राय, रामघारी ताँती, सुबोध सदा,मनमोहन सदा, भोला चौधरी, सुरेश राय, श्रीकांत राय,प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,पुर्व जिला परिषद रविंद्र चौधरी, नीरज कुमार,मुकेश कुमार, शिवम कुमार,आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom