मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के क्रम में छः योजनाओं के स्वीकृति उपरांत जिला पदाधिकारी ने किया प्रेस वार्ता
बेगूसराय: बेगूसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 जनवरी को बेगूसराय प्रगति यात्रा के क्रम में उनके द्वारा छ: महत्वपूर्ण उद्घोषणाएं की गई थी। जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति कैबिनेट से 4 फरवरी को मिल गई है।
विकास कार्य योजनाओं में पहला सिमरिया से लखमीनिया बलिया वाया बिन्द टोली गुप्ता लखमीनिया बांध तक सड़क (बेगूसराय बाईपास) के चौडी करण का कार्य। दूसरा कावर झील का समेकित विकास के कार्य मे- कावर झील को जोड़ने वाले सभी नालों की उड़ाही की जाएगी। इसके अलावे झील के विकास तथा सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। तीसरा मिथिला हाट के तर्ज पर सिमरिया घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र के द्वितीय चरण का विकास कार्य किया जाएगा। चौथा तेघड़ा मुबारकपुर पथ के चौडी करण एवं मजबूती करण का कार्य को पूरा किया जाएगा।बखड़ी के बहादुरपुर खगड़िया बॉर्डर तक नए बाईपास का कार्य कराया जाएगा और छठा बेगूसराय जिले के शाम्हो प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इन सभी कार्यों के लिए कैबिनेट से स्वीकृति 4 फरवरी को मिल गई है, और संभावना है कि इस पर कार्य अप्रैल माह तक प्रारंभ हो जाएगा। ये बातें डीएम तुषार सिंगला ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट भवन के कारगिल विजय सभागार भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडियाकर्मी को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बेगूसराय जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के क्रम में किए गए सभी उद्घोषणाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए रिकॉर्ड समय में स्वीकृति दी गई है। जिसके पूर्ण होने के उपरांत बेगूसराय जिला का समेकित विकास होगा एवं आने वाले समय में बेगूसराय जिले के आर्थिक एवं सामाजिक गति को अधिक बल मिलेगा।डीएम ने कहा कि सिमरिया से लखमीनिया बलिया तक बांध के चौड़ी करण होने से ट्रैफिक की समस्या में कमी आएगी। यात्रा की समय अवधि एवं ईंधन का बचत होगा। मटिहानी, बेगूसराय, तेघड़ा एवं साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र की जनता इससे काफी लाभान्वित होगी और रोजगार का भी सृजन होगा।
वही कावर झील का समेकित विकास होने से कावर झील को पर्याप्त जल मिलेगा तथा बुढी गंडक नदी के बाढ़ प्रबंधन में सहयोग मिलेगा साथ ही प्रवासी पक्षियों एवं अन्य जलीय जीवों के आश्रय हेतु बेहतर स्थिति तंत्र का विकास कार्य के साथ मछुआरों को भी सुविधाएं मिलेगी।
तेघड़ा मुबारकपुर पथ के चौड़ी करण होने से इस पथ से तेघड़ा प्रखंड के लोगों के लिए अति महत्वपूर्ण यह पथ है जो बेगूसराय के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर जाने का एक प्रमुख मार्ग है। पथ की चौडीकरण होने से बड़े माल वाहक वाहनों एवं लोगों के आवागमन में काफी सुविधाए होगी। इस पथ के चौडीकरण होने से लोगों को जाम की समस्याओं से निजात मिलेगा।
डीएम ने बताया कि बेगूसराय जिले के समूह में डिग्री कॉलेज की स्थापना होने से समूह के लोगों को उसे शिक्षा प्राप्त करने में काफी सुविधा होंगे महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
उन्होंने कावर झील के विकास के संबंध में कहा कि सरकार के द्वारा जो नोटिफाईड जमीन है अभी उसी क्षेत्र का विकास किया जाएगा। उन्होंने इन सभी योजनाओं के विकास को लेकर दावा किया कि फिलहाल जमीन अधिग्रहण करने की समस्या कहीं उत्पन्न नहीं है जिससे आगे कार्य करने में कोई परेशानी नहीं होगी। डीएम ने कहा कि
शाम्हो में फिलहाल उसी स्कूल भवन में अप्रैल माह से 12 वी कक्षा के छात्र छात्राओं का नामांकन के साथ पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
इस मौके पर डीएम के अलावे जिला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार, डीईओ राजदेव राम, डीएमके ओएसडी किशन कुमार, प्रभारी डीपी आरोप नेहा कुमारी, समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


