Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट सरस्वती पूजा समिति ने 101 कुंवारी कन्याओं को कराया ज्योनार।

 अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट सरस्वती पूजा समिति ने 101 कुंवारी कन्याओं को कराया ज्योनार।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

अयोध्या मिथिला गंगा धाम में सरस्वती पूजा के विसर्जन उपरांत शुक्रवार को सरस्वती पूजा समिति एवं ग्रामीण के द्वारा 101 कुमारी कन्याओं   का पूजन किया। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन में उत्साह से भाग लिया। समिति के सदस्यों  ने बताया कि अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट  में सरस्वती पूजा के बाद हर साल कुमारी कन्याओं का पूजन के साथ ही भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। पूजन कार्यक्रम आधारपुर ठाकुरबारी  के महंत महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में विद्वान पुरोहित के द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया। अंत में कुमारी कन्याओं को भोजन उपरांत दक्षिण और उपहार देकर सम्मान किया गया। प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय दुकानदारों एवं ग्राम वासियों में काफी उत्साह देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom