Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बेगूसराय में नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन का किया गया स्वागत

बेगूसराय में नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन का किया गया  स्वागत 


हच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय के रास्ते भागलपुर जा रहे बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन का बुधवार को बीहट नगर परिषद में जोरदार स्वागत किया गया। नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ,पार्षद प्रतिनिधि गौतम गोपन, नारायण सिंह और मिंटू सिंह ने मंत्री का स्वागत किया।

उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री का स्वागत बिहार की पहचान गमछा समर्पित कर किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि बेगूसराय की धरती से लगाव रहा है। खास तौर पर बीहट के लोगों से विशेष लगाव है। नगर परिषद बीहट के विकास में हर संभव कार्य किया जा रहा है।

 *राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया* 

उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने मंत्री को नगर परिषद क्षेत्र में CCTV कैमरा लगाने, मालती पोखर, हाजीपुर पोखर की स्वीकृत, हाई मास्ट लाइट चालू हो जाने की लिए सभी पार्षद और नगर क्षेत्र के आम-जन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही आमजन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान उप मुख्य पार्षद ने ध्यान आकृष्ट कराया है कि बिहार के उप मुख्य पार्षद को भी अधिकार के लिए फाइल बढ़ाने की जरूरत है। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि समय से आप लोगों को भी अधिकार मिल जाएगा। मौके पर अनुराग, विकेश माधव ,जितेंद्र ,राजा ,ऋषि कुणाल एवं राजेश सहित अनुपस्थित थे। इसके बाद मंत्री नितिन नवीन ने जीरो माइल स्थित राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom