यमुना भगत अंतर्राज्यीय 25 वां पांच दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन खेल मंत्री ने किया।
बरौनी खेल गांव स्थित यमुना भगत स्टेडियम में बरौनी ग्रामीण क्लब द्वारा 12 फरवरी बुधवार को अंतर्राज्यीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता , उपाध्यक्ष अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद एवं समाजसेवी पूर्णिमा शर्मा ने संयुक्त रूप से केक काटकर महिला टूर्नामेंट का सिल्वर जुबली मनाया। वहीं मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने झंडो तोलन की । इसके बाद दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व रंग कर्मी सह निजी विद्यालय के प्रबंधक बृज बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में उनके विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान और राष्ट्रगान गया। मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने फुटबॉल को किक मारकर खेल का विधिवत आगाज किया। महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का उद्घाटन मैच रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट एकेडमी गोपालगंज और जमुई के बीच प्रारंभ हुई। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई एक्सपोर्ट अकादमी गोपालगंज ने जमुई को 7- 0 से मैच को जीत लिया। आज के मैच के रेफरी मोहम्मद दानिश ,असिस्टेंट रेफरी, रोशन कुमार, राकेश कुमार ,अमन कुमार, सीनरी रेफरी चिरंजीवी ठाकुर मौजूद थे। उद्घाटन के मौके पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बरौनी गांव का यमुना भगत स्टेडियम और यहां के खिलाड़ियों का जिला ही नहीं राज्य और देश स्तर पर एक अलग पहचान है। यहां के दर्जनों खिलाड़ी सरकारी सेवा के अलावे खेल के क्षेत्र में राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपना महारत हासिल किए हुए हें। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री खेल की संस्कृति को बढ़ावा देने एवं खेल भावना को विकसित करने के उद्देश्य से हर गांव में खेल मैदान बनाकर खिलाड़ियों के लिए एक तोहफा दे रहे हें। मार्च में खेलो इंडिया के तहत बरौनी गांव के इस खेल मैदान में वह आयोजन होने जा रहा है बरौनी ही नहीं पूरे बेगूसराय के लिए गौरव की बात है।जिसकी बहुत हद तक तैयारी कर ली गई है। वही एसडीपीओ डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने कहा की आज बेटियां शिक्षा के साथ ही खेल के क्षेत्र में भी परचम लहरा रही है बरौनी गांव खेल की संस्कृति को विकसित करने में आज पूरे प्रदेश और देश का एक उदाहरण साबित हो रहा है। संचालन करते हुए संयोजक संजीव कुमार सिंह मुन्ना ने बताया कि 13 फरवरी को समस्तीपुर और बेगूसराय के बीच मैच होगा वहीं समापन मैच 16 फरवरी 2025 को खेला जाएगा। मौके पर ग्रामीण क्लब के सदस्य ज्योति दत्ता, सुनील सिंह, श्री देव सिंह ,भोला सिंह ,ज्योति सिंह , नवीन कुमार सिंह,के अलावे भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।



