अयोध्या गंगा घाट पर डूबू छात्र का चौथा दिन भी नहीं लगा सुराग
तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या मिथिला गंगा घाट पर शुक्रवार को नहाने के दौरान पैर फिसलने से बजलपुरा भगवती स्थान निवासी मनोज यादव के 20 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार की डूबने से मौत हो गई थी। जानकारी मुताबिक, सन्नी कुमार शुक्रवार की दोपहर अपने चार दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए गया। और नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जिसके कारण वह डूब गया। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा शव ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन शुक्रवार की शाम तक सन्नी का शव नही मिल सका। वही अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार के द्वारा लगातार चौथे दिन सोमवार को भी एसडीआरएफ टीम को लगाया गया स्थानीय गोताखोर एवं एसडीआरएफ टीम के द्वारा सोमवार को भी लंबी दूरी तक पानी में खोजबीन के लिए गतिविधि चलाया गया लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिला। इधर घटना स्थल का दौरा तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने किया। उन्होंने घटना पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि यह पहली घटना है जो की चौथे दिन भी गोताखोर एवं एसडीआरएफ टीम को छात्र का कोई सुराग नहीं मिला । इस घटना को लेकर के जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर फैली हुई है।बताते चले कि सन्नी स्थानीय श्री विश्वेश्वर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय का छात्र था। और शनिवार से वह इंटर का परीक्षा देता। सन्नी के पिता पेशे से मजदूर है। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सन्नी की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


